Rajasthan Budget 2026 में युवाओं के लिए सबसे बड़ा ऐलान, सरकार देगी 10 लाख रुपए, जानिए कैसे?
Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान सरकार की फाइनेंस मिनिस्टर दीया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आ गया। इस बार का बजट 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपए का है। जिसमें प्रदेश के युवाओं से लेकर छात्रों के लिए जमकर ऐलान किए गए।

उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी राजस्थान सरकार के बजट में युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए। जिसमें सरकारी नौकरी से लेकर स्टार्टअप, स्किल और युवाओं के लिए पढ़ाई और रोजगार करने के लिए लोन तक देने की घोषणा की है।
- राजस्थान के बजट में फाइनेंस मिनिस्टर दिया कुमारी ने युवाओं के लिए सबसे बड़ा ऐलान किया है कि सरकार 30 हजार युवाओं को 10 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन देगी।
- राजस्थान में भी अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तर्ज पर टेस्टिंग एजेंसी का भी गठन होगा।
- राजस्थान सरकार नए टैक्नो हब बनाएगी, जिसमें 30 करोड़ का खर्चा आएगा। वहीं 10 वीं, 12 वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए ई वाउचर के माध्यम से 20 हजार तक की मदद की जाएगी।
- जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।
- युवाओं को सरकारी वृद्धि क्षेत्र के लिए उद्यमी बनाए जाने के लिए 30000 युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
सरकार 1 से 8 वीं तक के 40 लाख छात्रों को फ्री यूनिफॉर्म देगी, जिसमें 250 करोड़ खर्च होंगे। 1000 युवाओं को अंग्रेजी, जापानी और कोरियन भाषाओं की ट्रैनिंग दी जाएगी। प्रत्येक जिले की कॉलेज में टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम चलेंगे। आने वाले साल में 150 अतिरिक्त महाविद्यालय में इन केंद्रों की स्थापना होगी।
- राजस्थान सरकार कॉलेज स्टूडेंट के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाएगी। इससे 50 हजार छात्रों को फायदा होगा।
- हॉस्पिटैलिटी, आईटी और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे कस्टमर सेंट्रिक क्षेत्र में जाने के लिए युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।
- प्रदेश में स्त्रीलिंग इकोसिस्टम को मजबूत बनाने गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने तथा युवाओं के कौशल विकास के साथ ही उन्हें employable बनाया जाएगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

