RBSE 10th Result 2026 : राजस्थान सरकार 10वीं टॉपर को देगी इतना कैश, इनामों की होगी बारिश!
Rajasthan Board 10th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार यह परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा है। जोधपुर की पलक देवड़ा ने 98.33% नंबर हासिल कर प्रदेश टॉपर बनीं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (RBSE) ने 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज 24 मार्च को जारी कर दिया है। सबसे पहले राज्य सरकार के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की। इसके बाद एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष ने आधिकारिक ऐलान किया। राजस्थान 10वीं बोर्ड में इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। बता दें कि भजनलाल सरकार और बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट को ढेर सारे इनाम देगी। जिसमें कैश से लेकर लैपटॉप और चीजें शामिल हैं।
राजस्थान सरकार 10वीं बोर्ड टॉपर को देगी इनाम
- राज्य सरकार हर जिला स्तर पर 70% नंबर लाने छात्रों सम्मानित करेगी। वहीं राज्य स्तर पर कम से कम 75% नंबर वाले स्टूडेंट्स को इनाम दिया जाएगा। जिसके तहत मेधावी छात्रों को लैपटॉप और कैश प्राइज दिया जाता है। लेकिन इस बार सरकार ने पुरुस्कारों में कुछ बदलाव किए हैं।
- इसके अलावा सरकार ने योजना सम्मान देने वाली ''इंदिरा प्रियदर्शिनी' योजना का नाम बदलकर पद्माक्षी कर दिया है।
बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार टॉपर्स को ₹75,000 की नकद पुरस्कार राशि देती थी। लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए 50000 रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले टॉपर लड़कियों को स्कूटी भी मिलती थी, लेकिन यह स्कीम फिलहाल बंद है।
डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान के मेधावी छात्रों और टॉपर को लैपटॉप या टैबलेट दिया जा सकता है। वहीं इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेस के लिए स्कॉलरशिप या फ्री कोचिंग भी करवा सकती है।
बता दें कि आर्थिक पिछड़ा वर्ग के तहत आने वाले टॉपर छात्रों के लिए राज्य और केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। जैसे-आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EBC) प्रोत्साहन योजना, एकल पुत्री/द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना, गार्गी पुरस्कार/बालिका पुरस्कार योजना का लाभ भी मेधावी छात्र उठा सकते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

