Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (RBSE 10th Result 2026 Out) जारी कर दिया गया है। कुल पास प्रतिशत 94.23% है। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट, SMS और DigiLocker के जरिए कैसे चेक कर सकते हैं। नीचे देखें पासिंग मार्क्स, डायरेक्ट लिंक समेत जरूरी डिटेल।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 24 मार्च को राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 94.23% है, जो कि पिछले साल के पास प्रतिशत 93.60 प्रतिशत से ज्यादा है। इस बार खास बात यह है कि 10वीं के साथ ही 5वीं और 8वीं के नतीजे भी जारी किए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया और इसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लिंक एक्टिव कर दिया गया। इस साल परीक्षा 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें लाखों स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने नंबर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से चेक कर सकते हैं। आगे पढ़ें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें, डायरेक्ट लिंक समेत पूरी डिटेल नीचे दिए गए हैं।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Direct Link

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: पास प्रतिशत, लड़कियों ने मारी बाजी

जारी राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के अनुसार इस साल का कुल पास प्रतिशत 94.23% है। वहीं फर्स्ट डिवीजन में पास होने वाले छात्र 2 लाख 72 हजार 252 और छात्राएं 2 लाख 83 हजार 411 हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 93.63 है जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 94.90 है। यानी इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है।

कहां चेक करें RBSE राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

अगर आप अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जा सकते हैं-

सलाह: ज्यादा ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो हो सकती है, ऐसे में थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें।

ऑनलाइन कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026?

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in ओपन करें।
  • अब “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
  • अब रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या PDF जरूर सेव कर लें।

बिना इंटरनेट कैसे देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026?

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, या वेबसाइट स्लो है, तो अपने मोबाइल SMS से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले-

  • मोबाइल में SMS खोलें
  • टाइप करें: RJ10 <रोल नंबर>
  • भेजें: 5676750 या 56263 पर
  • कुछ ही सेकंड में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

DigiLocker से राजस्थान बोर्ड 10वीं मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

डिजीलॉकर से डिजिटल मार्कशीट पाना बेहद आसान है-

  • results.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
  • “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।
  • “Board of Secondary Education, Rajasthan” चुनें।
  • रोल नंबर और बाकी डिटेल भरें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • यहां से आप मार्कशीट PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं?

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा पास होने के लिए छात्र को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। कुल मिलाकर भी 33% होना अनिवार्य है। अगर 1 या 2 विषय में कम नंबर आए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं, बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका देगा। जिससे आपका साल बरबाद होने से बच सकता है।

इस साल कितने छात्रों ने दी थी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026?

इस साल करीब 10.68 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा 6195 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। कॉपियों की जांच लगभग 30,915 परीक्षकों ने की।

पिछले साल कैसा रहा था राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट?

  • कुल पास प्रतिशत: करीब 93%
  • लड़कियां आगे रहीं: 94.08%
  • लड़के: 93.16%
  • सीकर जिला टॉप पर रहा
  • 2025 में भावना ने 99.67% अंक लाकर टॉप किया था।

राजस्थान बोर्ड 10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट कहां मिलेगी?

बता दें कि ऑनलाइन रिजल्ट सिर्फ प्रोविजनल होता है। असली मार्कशीट आपको अपने स्कूल से ही मिलेगी।

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा?

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद अब 12वीं के छात्रों के मन में सवाल है कि राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब आयेगा। बता दें कि शिक्षा मंत्री के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। यानी 10वीं के बाद अब 12वीं के छात्रों की बारी है, जो की जल्द ही जारी होने वाला है।