Raghav Chadha Viral Video: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का कपिल शर्मा कॉमेडी शो वाला पुराना वीडियो ‘मैं PM बन जाऊंगा’ फिर वायरल हो गया है। राघव चड्ढा की AAP से टकराव और BJP जॉइन करने की अटकलों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।
Raghav Chadha PM Comment Viral Video: राघव चड्ढा को लेकर लगातार सियासी हलचल बढ़ रही है। यहां तक की अब उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि इस बात को लेकर अबतक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यदि राघव चड्ढा आप छोड़ कर बीजेपी में शामिल होते हैं, तो इस समय आप के खिलाफ बीजेपी मजबूत हो जाएगी। एक ओर जहां AAP की ओर से राघव चढ्ढा पर एक के बाद एक आरोप लगाए जा रहे हैं वहीं राघव चढ्ढा भी एक के बाद एक वीडियो जारी कर सच सामने लगाने की कोशिश कर रहे हैं। खैर इन सबके बीच राघव चढ्ढा का एक पूरा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मजाक में कहा था कि ‘मैं PM बन जाऊंगा एक दिन’। जानिए
राघव चड्ढा की BJP में जाने की अटकलें तेज
राघव चड्ढा को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर यह अटकलें तेज हो गई हैं कि राघव चड्ढा जल्द ही Bharatiya Janata Party (बीजेपी) का रुख कर सकते हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का एक पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर छा गया है। यह क्लिप उनके The Great Indian Kapil Show में जुलाई 2025 के दौरान हुए मजेदार एपिसोड का है, जहां दोनों ने अपनी केमिस्ट्री और ह्यूमर से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था।
जब चोरी हो गए जूते और शुरू हो गया मजाक
शो में जैसे ही कपल ने एंट्री ली, होस्ट कपिल शर्मा की नजर राघव के नंगे पैरों पर पड़ी। इस पर राघव ने हंसते हुए बताया कि उनके जूते चोरी हो गए हैं। तभी कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जूते लेकर स्टेज पर पहुंचे और ‘दुल्हन के भाई’ बनकर पैसे मांगने लगे। इस पूरे सीन ने माहौल को और भी मजेदार बना दिया।
लंदन में शुरू हुई थी राघव चढ्ढा और परिणीति चोपड़ा की लव स्टोरी
शो में बातचीत के दौरान परिणीति ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। उन्होंने मजाक में कहा कि मुलाकात के बाद उन्होंने गूगल पर राघव की हाइट भी सर्च की थी। कपिल परिणीति से कहते हैं कि आपने कहा था कि कभी पॉलिटिशियन से शादी नहीं करूंगी, इस पर राघव ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा कि परिणीति जो भी कहती हैं, अक्सर उसका उल्टा हो जाता है। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने वह लाइन कही जो अब वायरल हो रही है “मैं रोज सुबह इन्हें उठाकर कहता हूं कि बोलो मैं कभी प्रधानमंत्री नहीं बनूंगा… फिर देखना, मैं एक दिन PM बन जाऊंगा।”

AAP से टकराव के बीच फिर सुर्खियों में राघव चड्ढा का बयान
यह हल्का-फुल्का मजाक ऐसे समय में वायरल हो रहा है, जब आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के बीच दूरी की खबरें चर्चा में हैं। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है और उनकी जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सौरभ भारद्वाज और अनुराग ढांडा जैसे नेताओं ने उन पर आरोप लगाया है कि वे संसद में अहम मुद्दों पर आक्रामक नहीं रहे। जिसका जवाब देते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि मैं असली मुद्दे उठा रहा हूं। वे जनता से जुड़े मुद्दों, जैसे पानी संकट, प्रदूषण और गिग वर्कर्स के अधिकार उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जानबूझकर चुप कराने की कोशिश की जा रही है। कुछ यूजर्स का दावा है कि उन्होंने अपने पुराने बीजेपी विरोधी पोस्ट हटा दिए हैं और अब उनके अकाउंट पर नरेंद्र मोदी की तारीफ वाले पोस्ट ज्यादा दिख रहे हैं। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राघव चड्ढा का ‘PM बनने’ वाला मजाक भले ही हंसी-मजाक में कहा गया हो, लेकिन मौजूदा राजनीतिक हालात में यह बयान अब अलग नजरिए से देखा जा रहा है।


