MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Raghav Chadha: BJP में जाना पड़ा भारी? 24 घंटे में ही 10 लाख फैंस ने तोड़ा नाता, सामने आईं 3 बड़ी वजहें

Raghav Chadha: BJP में जाना पड़ा भारी? 24 घंटे में ही 10 लाख फैंस ने तोड़ा नाता, सामने आईं 3 बड़ी वजहें

Raghav Chadha BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ भाजपा का दामन थामते ही राघव चड्ढा की पॉपुलैरिटी को बड़ा झटका लगा है। 24 घंटों में ही इंस्टाग्राम से 10 लाख फॉलोअर्स गायब हो गए हैं। जानिए आखिर क्यों 'यूथ आइकन' माने जाने वाले राघव से Gen Z खफा हो गया है?

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 25 2026, 04:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

24 घंटे में घटे राघव चड्ढा के फॉलोअर्स

शुक्रवार तक राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन शनिवार दोपहर 1 बजे तक यह आंकड़ा गिरकर 13.5 मिलियन पर आ गया। NCP (SP) प्रवक्ता अनीश गवांडे ने इस पर तंज कसते हुए कहा, 'इंटरनेट आपको रातों-रात हीरो बना सकता है और रातों-रात जीरो भी। इंस्टाग्राम पर 'अनफॉलो' कैंपेन राघव के लिए खतरे की घंटी है।'

25
Image Credit : Getty

राघव चड्ढा से क्यों नाराज हुए फैंस? कारण-1

राघव चड्ढा की पहचान एक पारंपरिक नेता की नहीं, बल्कि एक मॉर्डन और संवेदनशील राजनेता की रही है। उन्होंने संसद में एयरपोर्ट पर महंगे समोसे, गिग वर्कर्स (Gig Workers) के शोषण और 10-मिनट डिलीवरी जैसे मुद्दों को उठाकर युवाओं के दिल में जगह बनाई थी। यहां तक कि उन्होंने एक दिन Blinkit डिलीवरी पार्टनर बनकर काम भी किया। अब फैंस को लग रहा है कि भाजपा में शामिल होकर उन्होंने अपनी उस 'स्वतंत्र' पहचान को खो दिया है।

Related Articles

Related image1
Arvind Kejriwal के 'फाइनेंशियल आर्किटेक्ट' थे राघव चड्ढा! 22 की उम्र में मिली पहली जिम्मेदारी, देखें सफर
Related image2
Raghav Chadha: पत्नी के पास ₹22 करोड़ का बंगला, राघव चड्ढा के पास खुद का घर तक नहीं! देखें पावर कपल की नेटवर्थ
35
Image Credit : Instagram@lndia.io

राघव चड्ढा से क्यों नाराज हुए फैंस? कारण-2

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस बात से नाराज हैं कि भाजपा में शामिल होते ही राघव ने पीएम मोदी और भाजपा की आलोचना करने वाले अपने पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। AAP नेता सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, अब उनके टाइमलाइन पर मोदी जी से जुड़े केवल दो पोस्ट बचे हैं और दोनों ही उनकी तारीफ में हैं।

45
Image Credit : X

राघव चड्ढा से क्यों नाराज हुए फैंस? कारण-3

कुछ समय पहले राघव ने एक यूजर का सुझाव शेयर किया था जिसमें उन्हें खुद की 'Gen Z पार्टी' बनाने की सलाह दी गई थी। तब राघव ने इसे "दिलचस्प विचार" बताया था। अब फैंस को लग रहा है कि उन्होंने एक वैकल्पिक राजनीति देने के बजाय सत्ता के साथ समझौता कर लिया।

55
Image Credit : X

दिग्गजों ने भी राघव चड्ढा से फेरा मुंह

नाराजगी सिर्फ आम जनता में नहीं है। माउंट एल्ब्रस पर बिना ऑक्सीजन 24 घंटे बिताकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पर्वतारोही रोहताश खिलेरी ने भी राघव चड्ढा को अनफॉलो कर दिया है। ट्विटर (X) पर #UnfollowRaghavChadha ट्रेंड कर रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार
भारतीय राजनीति
राघव चड्ढा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
‘कई गर्लफ्रेंड्स, इमोशन खत्म’: सगाई के बाद टूटा रिश्ता, 12 पेज सुसाइड नोट में लिखा मंगेतर का काला सच
Recommended image2
मासूम का कातिल निकला Ex-मुस्लिम सलीम वास्तिक: कैसे उजागर हुआ YouTuber 31 साल पुराना काला सच?
Recommended image3
Now Playing
Dhirendra Shastri Speech : 'बच्चे 4 पैदा करो, 1 RSS को दो' क्यों वायरल हो रहा Bageshwar Baba का बयान
Recommended image4
राघव नहीं, BJP में आया ये सांसद सबसे ज्यादा पढ़ा, केजरीवाल भी पीछे?
Recommended image5
Now Playing
Raghav Chadha को लेकर Delhi से Punjab तक भूचाल, अब क्या होगा...
Related Stories
Recommended image1
Arvind Kejriwal के 'फाइनेंशियल आर्किटेक्ट' थे राघव चड्ढा! 22 की उम्र में मिली पहली जिम्मेदारी, देखें सफर
Recommended image2
Raghav Chadha: पत्नी के पास ₹22 करोड़ का बंगला, राघव चड्ढा के पास खुद का घर तक नहीं! देखें पावर कपल की नेटवर्थ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved