आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद, अब इनकी नेटवर्थ और एजुकेशन की बात हो रही है। लेकिन एक सासंद ऐसा है जो राघव चड्डा से भी ज्यादा पढ़ा लिखा है।
Image credits: instagram.
Hindi
AAP के रणनीतिकार थे संदीप पाठक
दरअसल, ये हैं बीजेपी में आए राज्यसभा मेंबर संदीप पाठक, जो काफी पढ़े लिखे हैं, उनके बराबर एजुकेशन तो केजरीवाल के पास भी नहीं। जिन्हें आप का रणनीतिकार माना जाता था।
Image credits: instagram
Hindi
छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव में हुआ जन्म
संदीप पाठक का जन्म छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बेटाहा गांव में हुआ है। जिन्होंने शुरूआती पढ़ाई गांव से ही पूरी की। लेकिन बाद में वह बिलासपुर चले गए। यहां से उनका नया सफर शुरू हुआ।
Image credits: instagram
Hindi
कैम्ब्रिज-ऑक्सफोर्ड से पढ़े
संदीप पाठक IIT पास हैं, उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (UK) से पीएचडी की है। इसके बाद ऑक्सफोर्ड और एमआईटी (USA) जैसे संस्थानों में रिसर्च की। IIT दिल्ली में प्रोफेसर रह चुके हैं।
Image credits: instagram
Hindi
अच्छी खासी जॉब छोड़कर AAP ज्वाइन
संदीप ने अच्छी खासी जॉब छोड़कर AAP ज्वाइन की। सालों तक उन्होंने संगठन में काम किया। 2022 में AAP ने उन्हें राज्यसभा भेजा। वह गुजरात प्रभारी और पंजाब का सह-प्रभारी भी रह चुके हैं।
Image credits: instagram
Hindi
पंजाब सरकार बनाने में अहम रोल
बताया जाता है कि राघव की तरह संदीप का पंजाब में आप की सरकार बनवाने में अहम रोल है। वह पर्दे के पीछे रहकर पार्टी के लिए रणनीति बनाते थे। लेकिन अब आप छोड़कर भाजपा में आ गए हैं।
Image credits: instagram
Hindi
राघव चड्डा की एजुकेशन
राघव चड्डा की करें तो वह भी काफी पढ़े लिखे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से कॉमर्स से ग्रेजुएशन के बाद 2011 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से CA बने।