MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • पंजाब में AAP नेता को कार में मारी गईं पांच गोलियां-कौन थे लकी ओबेरॉय?

पंजाब में AAP नेता को कार में मारी गईं पांच गोलियां-कौन थे लकी ओबेरॉय?

BREAKING | POLITICAL MURDER: जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की कार में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुद्वारे के बाहर अचानक हुई फायरिंग में उन्हें पांच गोलियां लगीं।हमलावर कौन थे, टारगेट क्यों बनाया गया और क्या यह सोची-समझी साजिश थी?

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 06 2026, 10:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

AAP Leader Shot Dead in Jalandhar: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लकी ओबेरॉय की सरेआम गोली मारकर हत्या ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। गुरुद्वारे के बाहर कार में बैठे ओबेरॉय पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

27
Image Credit : X

जालंधर में लकी ओबेरॉय की हत्या कैसे हुई?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह वारदात जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में हुई। लकी ओबेरॉय गुरुद्वारा साहिब के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे। तभी दोपहिया वाहन पर सवार हमलावर वहां पहुंचे और अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि ओबेरॉय को करीब पांच गोलियां लगीं।

Related Articles

Related image1
पंजाब में दर्दनाक हादसा: पत्नी-2 बेटियों का मर्डर कर शख्स ने किया सुसाइड
Related image2
12 पन्नों का सुसाइड नोट लिख पंजाब के पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, वजह हाई प्रोफाइल है...
37
Image Credit : X

अस्पताल पहुंचने से पहले ही क्यों बिगड़ गई हालत?

गोली लगने के बाद लकी ओबेरॉय को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इस खबर के फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

47
Image Credit : X

कौन थे AAP नेता लकी ओबेरॉय?

लकी ओबेरॉय आम आदमी पार्टी से जुड़े एक सक्रिय नेता थे। वे स्थानीय राजनीति में पहचाना नाम थे और पार्टी के संगठनात्मक कामों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनकी पत्नी ने भी पहले AAP के टिकट पर नगर निगम चुनाव लड़ा था, हालांकि वह चुनाव जीत नहीं पाई थीं।

57
Image Credit : X

क्या यह टारगेटेड किलिंग थी?

घटना के तरीके को देखकर कई सवाल उठ रहे हैं। हमलावरों का अचानक आना, सीधे गोली चलाना और मौके से फरार हो जाना-यह सब टारगेटेड किलिंग की ओर इशारा करता है। हालांकि पुलिस ने अभी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

67
Image Credit : X

पुलिस जांच में क्या सामने आ रहा है?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया गया। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही सच सामने लाया जाएगा।

77
Image Credit : X

पंजाब की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा?

AAP नेता की हत्या से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा और डर दोनों का माहौल है। साथ ही यह घटना एक बार फिर पंजाब में बढ़ती हिंसा और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
पंजाब अपराध समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Cab Strike : क्यों हड़ताल पर कैब ड्राइवर? देशव्यापी हड़ताल में क्या है सभी की मांग
Recommended image2
Now Playing
PM Modi का छात्रों को सख्त मैसेज सस्ता इंटरनेट है तो वक्त बर्बाद मत करो!
Recommended image3
Now Playing
14.65 लाख की सैलरी… फिर भी टैक्स ZERO! जानिए वो सीक्रेट फॉर्मूला
Recommended image4
रूटीन वॉक से मर्डर प्लान तक: इंदौर वाली सोनम स्टाइल में पत्नी ने कराया पति का मर्डर और फिर...
Recommended image5
लखनऊ वालों के लिए राहत की खबर! अब गोमतीनगर से डालीगंज सिर्फ 5 मिनट में!
Related Stories
Recommended image1
पंजाब में दर्दनाक हादसा: पत्नी-2 बेटियों का मर्डर कर शख्स ने किया सुसाइड
Recommended image2
12 पन्नों का सुसाइड नोट लिख पंजाब के पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, वजह हाई प्रोफाइल है...
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved