मोदी-मेक्रो की मुलाकात की 5 तस्वीरों पर दुनिया की नजर, लेकिन टेंशन में पाकिस्तान
Emmanuel Macron Mumbai Visit : भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनपर पूरी दुनिया की नजर है। खासकर राफेल डील को लेकर पाकिस्तान में टेंशन में होगा।

मुंबई के लोकभवन में पीएम मोदी फ्रांस और फ्रांस के राष्ट्रपतिइ मैनुएल मैक्रों ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर वेलकम- अभिवादन किया।
मोदी-मैकॅो की होंगे कई समझौते और रक्षा डील
पीएम मोदी और मैक्रो की मुलाकात के कई मायने हैं। आज मुंबई के लोकभवन में दोनों नेताओं के बीच भारत और फ्रांस को लेकर कई समझौते और रक्षा को लेकर डील साइन होंगी।
फ्रांस तरफ से भारत को 114 राफेल मिलेंगे
भारत और फ्रांस के बीच सबसे बड़ी डील राफेल फाइटर जेट को लेकर होगी। बताया जा रहा है कि इस समझौते के तहत भारत को 114 राफेल मिलेंगे। कीमत के हिसाब से करीब 3.25 लाख करोड़ की डील होगी।
मुंबई के लोकभवन में होगी यादगार शाम
बता दें कि पीएम मोदी और मैक्रो आज शाम को मुंबई के लोकभवन में 'इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026' की शुरुआत भी करेंगे। इसके बाद दोनों नेताओं की स्पीच भी होगी।
मैक्रो दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में भी हिस्सा लेंगे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए हुए हैं। उनकी यात्रा आज 17 से प्रारंभ है जो 19 फरवरी तक पूर्ण होगी। इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच कई फैसले कई समझौते होगे। मैक्रो दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में भी हिस्सा लेंगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

