MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • पाकिस्तान में आधी रात खलबली, अस्पताल ले जाए गए Ex PM इमरान खान, आखिर क्या हुआ?

पाकिस्तान में आधी रात खलबली, अस्पताल ले जाए गए Ex PM इमरान खान, आखिर क्या हुआ?

Breaking News Pakistan Update: रात 2 बजे इमरान खान को अस्पताल क्यों ले जाया गया? उनकी आंख की हालत कितनी गंभीर है? निजी डॉक्टर और परिवार को क्यों नहीं मिली जानकारी? अस्पताल में क्या छुपा है? जानिए पूरा माजरा और इलाज की हकीकत।

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 24 2026, 02:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Pakistan jail Imran Khan Hospital Jail Health: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रात 2 बजे अचानक अस्पताल ले जाने की खबर ने राजनीतिक हलचल मचा दी। उन्हें पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, इस्लामाबाद में लाया गया, जहां उनकी आंखों की गंभीर समस्या का इलाज किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें तीन इंजेक्शन लगाने थे और यह उनका दूसरा इंजेक्शन था। जानकारी मिली है कि उनकी दाईं आंख की रोशनी केवल 15% बची है।

26
Image Credit : X

जेल में कैद और परिवार की चिंता

इमरान खान पिछले तीन साल से अदियाला जेल में बंद हैं। परिवार और समर्थकों को मिलने की अनुमति नहीं है, और उनके निजी डॉक्टर व वकीलों तक को मिलने नहीं दिया गया। इसी बीच, उनके समर्थकों ने अचानक यह वीडियो देखा जिसमें इमरान खान को अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया।

Related Articles

Related image1
Mexico Drug Lord Operation: एल मेंचो के सीक्रेट ठिकाना तक पहुंचने में कैसे मददगार बनी गर्लफ्रेंड?
Related image2
Who Won Yesterday’s Cricket Match, WI Vs ZIM: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे
36
Image Credit : X

समर्थकों और नेताओं का सवाल

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता बैरिस्टर गोहर खान ने सवाल उठाया कि ऐसा चोरी-छिपे इलाज क्यों किया जा रहा है। उनका कहना है कि इमरान खान का इलाज शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल में होना चाहिए और निजी डॉक्टर और परिवार की मौजूदगी में ही यह किया जाना चाहिए।

46
Image Credit : X

क्या है इमरान खान की आंख की स्थिति?

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनकी दाईं आंख की रोशनी केवल 15% बची है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है, और इंजेक्शन के बाद निगरानी में रखा गया। तीसरा इंजेक्शन 24 मार्च को लगाया जाएगा।

56
Image Credit : X

परिवार की प्रतिक्रिया और भरोसे की कमी

इमरान की बहन अलीमा खान ने कहा कि उन्हें सरकारी इलाज या रिपोर्ट्स पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून कहता है कि कैदी का इलाज होने पर परिवार को जानकारी दी जानी चाहिए। उन्हें यह समझ नहीं आया कि आधी रात में अस्पताल ले जाने की जानकारी उनके पास क्यों नहीं आई। अलीमा ने यह भी दावा किया कि डॉक्टरों को धमकियां दी गई हैं, जिससे भरोसा करना मुश्किल हो गया।

66
Image Credit : X

सुरक्षा और सरकारी बयान

संसदीय कार्य मंत्री तारिक फजल चौधरी ने कहा कि इमरान खान को अस्पताल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया, और सभी कानूनी और मानवीय सहायता दी गई। मंत्री ने यह भी बताया कि डॉक्टरों के अनुसार उनकी नजर में सुधार हो रहा है और वे पहले के मुकाबले बेहतर दिख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि तीसरा इंजेक्शन 24 मार्च को लगाया जाएगा और उसके बाद इमरान खान को अदियाला जेल में लौटाया गया। इस घटनाक्रम ने पाकिस्तान में राजनीतिक और स्वास्थ्य सुरक्षा के सवालों को और बढ़ा दिया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
पाकिस्तान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Gold Silver Price : सोना-चांदी फिर कर गए खेल, अचानक से दे दिया एक और झटका!
Recommended image2
Gender Change Story: लड़के से बन गई 'अप्सरा', Before-After फोटो देख लोग हैरान
Recommended image3
Nisha Upadhyay Video: शादी समारोह में भोजपुरी सिंगर से बदतमीजी, स्टेज पर मनचले ने पूछा मैडम से रेट
Recommended image4
Lucknow killer Son : पापा के कत्ल के बाद भी बहन खून का घूंट पी गई, बताया क्यों कसाई बना भाई
Recommended image5
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: बेडरूम में पत्नी की शर्मनाक करतूत देख पति बेहोश
Related Stories
Recommended image1
Mexico Drug Lord Operation: एल मेंचो के सीक्रेट ठिकाना तक पहुंचने में कैसे मददगार बनी गर्लफ्रेंड?
Recommended image2
Who Won Yesterday’s Cricket Match, WI Vs ZIM: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved