लड़के से लड़की बने एक व्यक्ति की ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई हैं। लोग उनके नए खूबसूरत रूप को देखकर हैरान हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह पोस्ट उनके पहले और बाद के लुक को दिखाती है।

जिंदगी में हर किसी की किस्मत एक जैसी नहीं होती. कुछ लोग लड़की के शरीर में लड़के का मन लेकर पैदा होते हैं, तो कुछ लड़के के शरीर में लड़की का. हाल ही में, पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर की भी ऐसी ही कहानी सामने आई थी, जिन्होंने सर्जरी करवाकर खुद को एक खूबसूरत महिला में बदल लिया. वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं. ठीक इसी तरह, एक और शख्स ने लड़के से लड़की बनने के बाद अपनी पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की हैं. लोग उनके इस नए रूप और खूबसूरती को देखकर हैरान हैं.

अक्सर होता ये है कि कुछ लोग जन्म से लड़का या लड़की तो होते हैं, लेकिन बड़े होने पर उनके अंदर अपने जेंडर के उलट भावनाएं आने लगती हैं. लड़के के शरीर में लड़की का मन या लड़की के शरीर में लड़के का मन, इस कशमकश में कई लोग घर छोड़ देते हैं. वहीं, कुछ लोग हिम्मत करके सर्जरी का रास्ता अपनाते हैं ताकि वे वैसे जी सकें जैसा वो अंदर से महसूस करते हैं. इस सफर में उन्हें अक्सर परिवार और समाज का विरोध झेलना पड़ता है. कई बार तो अपने माता-पिता भी उन्हें अपनाने से इनकार कर देते हैं. फिर भी, वे अपनी सच्चाई के साथ जीने के लिए यह मुश्किल कदम उठाते हैं.

इसी तरह की एक कहानी nakshathra_speaks नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई है. उन्होंने अपनी पुरानी और नई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मैं अपने पुराने रूप का सम्मान करती हूं, जिसने मुझे इतना खूबसूरत नया जन्म दिया." उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई है.

इन तस्वीरों को देखकर लोग चौंक गए हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, "आपके डॉक्टर ने कमाल का काम किया है." वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा, "आखिर सारी खूबसूरत लड़कियां पहले लड़के क्यों थीं?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप पहले भी अच्छे दिखते थे और अब तो और भी कमाल लग रहे हैं." एक कमेंट में लिखा था, "अव्वा, बहुत क्यूट और लवली लग रही हो अक्का (दीदी)."

View post on Instagram