Bihar CM Oath Ceremony Samrat Choudhary : अब सम्राट चौधरी बिहार के सीएम बन गए हैं। उन्होंने आज पटना के लोकभवन में 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। उनके साथ बिजेन्द्र यादव और विजय चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। आइए जानते हैं सम्राट की पत्नी कौन हैं? वह क्या करती हैं? उनकी आय क्या है?
नीतीश कुमार के बाद अब बिहार को नया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रुप में मिल गया है। उन्होंने आज 11 बजे पटना के लोकभवन में सीएम पद की शपथ ली। बता दें कि सम्राट का परिवार अब राज्य का सबसे ताकतवर परिवार बन गया है। बहुत कम लोगों को उनकी फैमिली के बारे में जानकारी है, तो आइए जानते हैं उनकी पत्नी कौन हैं और क्या करती हैं?
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी 6 भाई-बहन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का परिवार बिहार में राजनीति से जुड़ा रहा है। बात अगर उनके पिता की बात करें तो शकुनी चौधरी बिहार के दिग्गज नेता रहे हैं। जो 7 बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। वहीं उनकी मां पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं । सम्राट 6 भाई-बहन हैं।
कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी?
बता दें कि सम्राट चौधरी की पत्नी पत्नी का नाम, ममता कुमारी है। जो राजनीति में सक्रिय तो नहीं, लेकिन वह पति के चुनाव के वक्त प्रचार-प्रसार करती नजर आती हैं। वह बिहार की जानी-मानी अधिवक्ता हैं। साथ ही वो सामाजिक और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। सम्राट और ममता के दो बच्चे हैं, एक बेटी, जिसका नाम चारु प्रिया है, तो वहीं बेटे का नाम प्रणय चौधरी है।
सम्राट चौधरी की पत्नी आईएएस से ज्यादा कमाती
बिहार के सीएम सम्राट की पत्नी ममता की संपत्ति की बात करें तो उनके पास लगभग 28 लाख रुपए हैं, साथ ही उनपर कोई कर्ज नहीं है। सम्राट ने यह जानकारी अपने चुनावी हलफनामे में दी थी। वहीं पत्नी की इनकम की बात करें तो उन्होंने 2024–2025 में 12,73,160 रुपए की कमाई की है। जिसको हम महीने के हिसाब से बांटे तो यह करीब 1 लाख 6 हजार रुपए प्रति महीना होती है। बता दें कि किसी आईएएस अफसर की भी एक महीने में शुरूआत के तौर पर इतना वेतन नहीं होता है।


