US में Rs 2.9 करोड़ सैलरी छोड़कर इंडिया क्यों लौट रहा है ये NRI? बताई चौंकाने वाली वजह
India vs US Lifestyle:: $320K US Salary कमाने वाला एक NRI परिवार के साथ नवी मुंबई लौट रहा है। H1B Visa Holder का यह फैसला India vs US सैलरी कंप्रीजन और लाइफस्टाइल डिबेट को फिर सुर्खियों में लाया है, जहां परिवार को पैसों से ऊपर रखा गया।

India vs US Lifestyle: एक NRI ने अमेरिका में लगभग 2.9 करोड़ रुपये सालाना वेतन और मजबूत करियर छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया है। वजह क्या है? पैसा नहीं, परिवार। 12 साल अमेरिका में रहने के बाद 36 वर्षीय इस व्यक्ति ने तय किया कि उसके बच्चे दादा-दादी के साथ बड़े हों। अब वह अपने परिवार के साथ नवी मुंबई में बसने की तैयारी कर रहा है। यह कहानी सिर्फ वेतन तुलना की नहीं, बल्कि जीवन की प्राथमिकताओं की है।
US की 2.9 करोड़ सैलरी छोड़ने का फैसला क्यों?
NRI ने एक Reddit पोस्ट में लिखा, "मैं 36 साल का हूं, अभी H1B पर USA में रह रहा हूं, जिसकी प्रायोरिटी डेट Nov 2018 है। बहुत सोचने के बाद, मैंने और मेरी पत्नी ने इस जून में अपने पांच लोगों के परिवार को वापस नवी मुंबई शिफ्ट करने का फैसला किया है।" NRI ने बताया कि US में उनकी सालाना इनकम Rs 2.9 करोड़ ($320,000) है और उनकी नेट वर्थ Rs 9.06 करोड़ ($1 मिलियन) है, साथ ही उनका घर भी बिना कर्ज़ के है। इसकी तुलना में, उनका इंडियन जॉब ऑफर Rs 1.5 करोड़ के सालाना पैकेज का है।
NRI ने कहा, “मेरे माता-पिता हैदराबाद में हैं, इसलिए परिवार के करीब रहना एक बहुत बड़ा कारण है। हम चाहते हैं कि बच्चे अपने दादा-दादी और कज़न्स के साथ बड़े हों।” उनका कहना है कि पैसा सब कुछ नहीं होता।
क्या नवी मुंबई का 1.5 करोड़ पैकेज US सैलरी के बराबर है?
इंडिया में उन्हें करीब 1.5 करोड़ रुपये सालाना का जॉब ऑफर मिला है, जिसमें इक्विटी भी शामिल है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि मुंबई या नवी मुंबई में 1.5 करोड़ की सैलरी बहुत आरामदायक जीवन दे सकती है। भारत में खर्च कम है, घरेलू मदद आसानी से मिलती है, और परिवार का सपोर्ट सिस्टम भी मजबूत रहता है। कई यूज़र्स ने माना कि इस सैलरी में वे 50% तक बचत भी कर सकते हैं।
Moving back to India after 12+ years in US. Am I making the right call?
by u/MutedIndependent7267 in returnToIndia
क्या बच्चों के लिए इंडिया बेहतर ऑप्शन है?
NRI से यूजर्स ने पूछा कि US में जन्मे बच्चों ने इंडिया के स्कूल सिस्टम और लाइफस्टाइल में कैसे एडजस्ट किया? कुछ लोगों का मानना है कि भारत में बच्चों को संस्कार, परिवारिक जुड़ाव और सांस्कृतिक जड़ें मजबूत मिलती हैं। वहीं कुछ का कहना है कि US का सिस्टम ज्यादा स्ट्रक्चर्ड और ग्लोबल एक्सपोज़र देता है। लेकिन आखिर में फैसला माता-पिता की प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।
सोशल मीडिया ने क्या कहा?
ज़्यादातर लोगों ने इस फैसले की तारीफ की। किसी ने कहा, “सही-गलत आपकी प्रायोरिटी पर निर्भर करता है।” दूसरे ने लिखा, “1.5 करोड़ इंडिया पैकेज और 1 मिलियन डॉलर की सेविंग्स के साथ आपकी लाइफ शानदार होगी।” कई लोगों ने इसे “फैमिली फर्स्ट” का बेहतरीन उदाहरण बताया।
क्या यह नया चलन बन रहा है?
हाल के वर्षों में कई एनआरआई भारत लौटने पर विचार कर रहे हैं। कारण अलग-अलग हो सकते हैं-परिवार, संस्कृति, सुरक्षित भविष्य या काम का संतुलन। यह फैसला पूरी तरह व्यक्तिगत है। किसी के लिए 2.9 करोड़ रुपये सालाना वेतन सबसे बड़ा लक्ष्य हो सकता है, तो किसी के लिए बच्चों का दादा-दादी के साथ बचपन।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

