महाराष्ट्र के नासिक में एक स्कूल में एक शिक्षक ने कार से 6 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। यह घटना तब हुई जब बच्चा स्कूल परिसर में अपने जूते के फीते बांध रहा था और कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया है। यहां एक टीचर ने अपने ही स्कूल के बच्चे के कार से कुचल दिया। छात्र टक्कर के बाद बुरी तरह से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची हालत फिलहाल ठीक है, हम नजर बनाए हुए हैं।
छात्र जूते के फीते बांध रहा था…तभी टीचर ने चढ़ा दी कार
दरअसल, यह दर्दनाक मामला नासिक के इगतपुरी के लिटिल ब्लॉसम स्कूल कहा है। जहां बच्चे परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान दम नामक टीचर की कार ने 6 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। बताया जाता है कि छात्र जूते के बंधन बांध रहा था। तभी पीछे से कार आई और मासूम को कुलच दिया। जिससे उसको गंभीर चोटें आ गईं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
टीचर की कार से छात्र को कुचलने की घटना स्कूल पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पार्किंग से गाड़ी निकलते समय हादसा साफ दिख रहा है। वहीं कुछ यूजर इस पर टीचर को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
टीचर कार ड्राइव करते वक्त मोबाइल पर बात कर रहा था
बताया जा रहा है कि बच्चे के कुचलने की खबर लगते ही छात्र के पैरेंट्स स्कूल पहुंचे और काफी देर तक हंगामा किया। परिवार ने पुलिस थाने जाकर आरोपी टीचर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी टीचर कार ड्राइव करते वक्त मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।


