MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Nashik Fake Baba: 'आर्शीवाद' बांटने वाले 'बाबा' को लगा एक गर्भवती का 'अभिशाप', ढह गया काला साम्राज्य

Nashik Fake Baba: 'आर्शीवाद' बांटने वाले 'बाबा' को लगा एक गर्भवती का 'अभिशाप', ढह गया काला साम्राज्य

Maharashtra Fake Baba exposed! नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार! छात्राएं, गर्भवती महिलाएं और होने वाली दुल्हनें यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेल और धोखाधड़ी का शिकार। गर्भवती महिला की हिम्मत ने उजागर किया उसका काला साम्राज्य।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 25 2026, 11:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Nashik Fake Baba Ashok Kharat: नासिक में अशोककुमार खरात नामक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी, ब्लैकमेल और अवैध हथियार रखने के आरोप हैं। उसने उन महिलाओं को निशाना बनाया जो जीवन के सबसे कमजोर दौर से गुजर रही थीं-छात्राएं, गर्भवती महिलाएं, शादीशुदा परेशान महिलाएं और होने वाली दुल्हनें। अशोक खरात, जो मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड अफ़सर और स्वयं को “कैप्टन” कहता था, डर, धमकी और हेरफेर के जरिए महिलाओं का शोषण करता था। उसे अब मीडिया में "महाराष्ट्र का एपस्टीन" कहा जा रहा है। आइए बताते हैं कि बेहद शातिर इस ढोंगी के काले कारनामे का अभेद्य किला कैसे एक गर्भवती महिला की हिम्मत से ढह गया।

27
Image Credit : X

एक छात्रा की कहानी: पढ़ाई और "आशीर्वाद" के नाम पर शोषण

28 साल की एक BSc छात्रा ने बताया कि हर परीक्षा से पहले उसे खरात के फ़ोन आते थे, जिसमें वह "सफलता का आशीर्वाद" देने का बहाना करता था। इसके बाद धमकियाँ और शोषण का सिलसिला शुरू हुआ। उसे धमकी दी गई कि अगर उसने मना किया, तो पति के सामने सब उजागर कर दिया जाएगा और जान तक को खतरा होगा। दबाव और डर के बीच छात्रा 2023 से 2025 तक बार-बार शोषण की शिकार रही।

Related Articles

Related image1
नासिक के 'बाबा' का नया कारनामा-15 लाख रुपये प्रति Kg की दर से बेचा 'जादुई' तुर्की शहद
Related image2
महाराष्ट्र का ‘एपस्टीन’: शिकार बनीं छात्राएं, दुल्हनें और गर्भवती महिलाएं-खुल रहे चौंकाने वाले राज
37
Image Credit : X

गर्भवती महिला की हिम्मत: ढोंगी बाबा का काला साम्राज्य उजागर

अशोक का किला ढहने का कारण एक गर्भवती महिला की हिम्मत बनी। उस महिला ने बताया कि जब वह अशोक खरात से मिलने गई थी, तब वह सात महीने की गर्भवती थी। पीड़िता ने बताया क उस दौरान खरात ने "सुरक्षित प्रसव" और बेटे के जन्म के लिए कुछ पूजा-पाठ करने का प्रस्ताव रखा। उसके पति को बाहर इंतज़ार करने के लिए कहा गया। महिला ने आरोप लगाया कि अंदर अशोक खरात ने लाइटें बंद कर दीं और मंत्र जपने के बहाने उसके साथ ज़बरदस्ती की। उसने बताया कि इस सदमे की वजह से वह डिप्रेशन में चली गई, और आख़िरकार उसने अपने पति को इस बारे में बताया, जिसके बाद उसके पति ने पुलिस से संपर्क किया। इस हिम्मत ने खरात के काले साम्राज्य को उजागर किया।

47
Image Credit : X

शादीशुदा महिलाओं की आपबीती: विश्वास और धमकी का खेल

एक महिला ने बताया कि खरात ने दावा किया कि उसके पास दैवीय शक्तियां हैं और शादीशुदा जीवन की परेशानियों का समाधान दे सकता है। विरोध करने पर "भगवान के गुस्से" की धमकी दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि बाद में उसने उसके साथ बलात्कार किया और गर्भपात के लिए मजबूर किया।

57
Image Credit : X

पैटर्न और मोडस ऑपरेडी: कैसे करता था शोषण

पीड़ितों ने बताया कि खरात का शोषण एक सोची-समझी रणनीति पर आधारित था। "जादू वाला पानी", अंधेरे कमरे और अलग-थलग करने की तकनीकें उसके सामान्य पैटर्न थे। धमकियों में बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी शामिल थी।

67
Image Credit : X

ऑफिस का डिजाइन: डर और शक्ति का भ्रम

जांच में पता चला कि खरात ने अपने ऑफिस को डरावना और तांत्रिक दिखाने के लिए डिज़ाइन किया। वहां नकली सांप, जंगली जानवरों की चीज़ें और बाघ की खाल लगी थी। आर्थिक स्थिति के अनुसार पीड़ितों से लाखों रुपये वसूले जाते थे, जबकि वास्तविक कीमत केवल 100 रुपये होती थी।

77
Image Credit : X

"महाराष्ट्र का एपस्टीन": कौन है खरात?

खरात मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड अफ़सर था और खुद को "कैप्टन" कहता था। अब उसे "महाराष्ट्र का एपस्टीन" कहा जा रहा है। कई प्रभावशाली लोग, राजनेता और संपन्न पुरुष भी उसके जाल में फँसे, लेकिन ज्यादातर पीड़ित महिलाएं थीं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
महाराष्ट्र अपराध समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
LPG New Rules: अब महीने में सिर्फ 2 सिलेंडर, BPCL ने बदले गैस बुकिंग के नियम, जानें आप पर क्या होगा असर
Recommended image2
Harshil Kalia Death: बला की खूबसूरत थी यह एक्ट्रेस, भगवान ने दी खतरनाक मौत!
Recommended image3
Gen Z Expenses: बेंगलुरु की लड़की ने बताए अपने 25,000 रु. के 'जेन-जी खर्चे'
Recommended image4
Gold Price Today: चार दिन की गिरावट के बाद सोने में अचानक उछाल, देखें 30 प्रमुख शहरों में रेट
Recommended image5
अजित पवार का प्लेन महाराष्ट्र में क्रैश तो बेंगलुरु में क्यों दर्ज हुआ FIR ?
Related Stories
Recommended image1
नासिक के 'बाबा' का नया कारनामा-15 लाख रुपये प्रति Kg की दर से बेचा 'जादुई' तुर्की शहद
Recommended image2
महाराष्ट्र का ‘एपस्टीन’: शिकार बनीं छात्राएं, दुल्हनें और गर्भवती महिलाएं-खुल रहे चौंकाने वाले राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved