MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • महाराष्ट्र का ‘एपस्टीन’: शिकार बनीं छात्राएं, दुल्हनें और गर्भवती महिलाएं-खुल रहे चौंकाने वाले राज

महाराष्ट्र का ‘एपस्टीन’: शिकार बनीं छात्राएं, दुल्हनें और गर्भवती महिलाएं-खुल रहे चौंकाने वाले राज

क्या “आशीर्वाद” के नाम पर चल रहा था शोषण का खेल? नासिक का ढोंगी बाबा अशोक खरात कैसे छात्राओं, गर्भवती महिलाओं और दुल्हनों को डर, अंधविश्वास और ब्लैकमेल से अपने जाल में फंसाता रहा-जैसे-जैसे सच सामने आ रहा है, मामला और भी चौंकाने वाला बनता जा रहा है।

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 25 2026, 07:09 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
शादी, संतान और सफलता के नाम पर करता था शोषण
Image Credit : Gemini AI

शादी, संतान और सफलता के नाम पर करता था शोषण

Nashik Fake Baba Case: नासिक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को तांत्रिक और “कैप्टन” बताने वाला अशोक खरात महिलाओं के सबसे कमजोर पलों का फायदा उठाकर उनका शोषण करता रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उस पर यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी, ब्लैकमेल और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि एक सुनियोजित जाल था-जिसमें डर, अंधविश्वास और लालच का इस्तेमाल करके लोगों को फंसाया जाता था।

27
Image Credit : X

कौन था ये बाबा और कैसे बनाता था लोगों को निशाना?

अशोक खरात पहले मर्चेंट नेवी में था, लेकिन बाद में उसने खुद को एक “दैवीय शक्ति वाला बाबा” बताना शुरू कर दिया। वह खास तौर पर उन महिलाओं को टारगेट करता था जो अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही थीं-जैसे छात्राएं, गर्भवती महिलाएं, शादी को लेकर परेशान लड़कियां या शादीशुदा जिंदगी में तनाव झेल रही महिलाएं। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले लोगों का विश्वास जीतता था। खासकर छात्राओं को परीक्षा में सफलता, गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव और शादी की तलाश में लगी महिलाओं को अच्छा जीवनसाथी दिलाने का वादा करता था। धीरे-धीरे वह फोन कॉल और मीठी बातों के जरिए करीब आता और फिर धमकी देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लेता। इनकी कमजोर स्थिति का फायदा उठाकर वह उन्हें मानसिक रूप से कंट्रोल करता था।

Related Articles

Related image1
Nashik Astrologer Case: आध्यात्मिक गुरू बना 'राक्षस', महिलाओं से जुड़ा 58 वीडियो क्लिप्स देख पुलिस हैरान
Related image2
Nashik Godman Ashok Kharat: प्रसाद में वियाग्रा-महिलाओं से रेप! ज्योतिषी के 58 वीडियो में गंदगी की भरमार
37
Image Credit : X

छात्राओं को कैसे फंसाया जाता था?

एक BSc छात्रा ने बताया कि हर परीक्षा से पहले उसे बाबा का फोन आता था। वह “आशीर्वाद” देने के बहाने उसे मिलने बुलाता था। धीरे-धीरे यह सिलसिला धमकियों और ब्लैकमेल में बदल गया। छात्रा के मुताबिक, उसे डराया गया कि अगर वह नहीं मानी तो उसकी निजी बातें उसके परिवार को बता दी जाएंगी। डर के कारण वह 2023 से 2025 तक शोषण सहती रही।

47
Image Credit : X

गर्भवती महिलाओं के साथ क्या हुआ?

सबसे चौंकाने वाला मामला एक गर्भवती महिला का है, जो सुरक्षित प्रसव के लिए बाबा के पास गई थी। बाबा ने पूजा-पाठ का बहाना बनाया, पति को बाहर भेज दिया और अंदर अंधेरे में गलत हरकत की। महिला इस सदमे से डिप्रेशन में चली गई और बाद में उसने सच्चाई बताई।

57
Image Credit : X

शादी और रिश्तों के नाम पर कैसे चलता था खेल?

कई महिलाएं अपनी शादीशुदा जिंदगी सुधारने या अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए उसके पास जाती थीं। बाबा उन्हें भरोसे में लेकर पहले भावनात्मक रूप से कमजोर करता था, फिर शादी का झूठा वादा या “भगवान के गुस्से” का डर दिखाकर उनका शोषण करता था। एक महिला ने तो यहां तक आरोप लगाया कि उसके साथ रेप किया गया और बाद में उसे जबरन गर्भपात के लिए मजबूर किया गया।

67
Image Credit : X

“जादुई पानी” और अंधेरे कमरे का क्या था राज? (Modus Operandi)

  • पीड़ित महिलाओं के मुताबिक, वह पूजा-पाठ के नाम पर अजीब तरीके अपनाता था।
  • उन्हें “जादुई पानी” पिलाया जाता, आंखें बंद करने को कहा जाता और फिर अंधेरे कमरे में ले जाया जाता।
  • यहीं पर मंत्रों और पूजा का बहाना उनके साथ गलत हरकतें की जाती थीं।
  • जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने ऑफिस में CCTV कैमरे लगाए थे।
  • शक है कि इन रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल महिलाओं को ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता था।
  • अगर कोई विरोध करता, तो उसे बदनाम करने या परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती थी।
77
Image Credit : X

ऑफिस का सेटअप इतना डरावना क्यों था?

खुद को कैप्टन बताने वाले अशोक खरात ने अपने ऑफिस को ऐसा बनाया था कि लोग उसे सच में “तांत्रिक” मान लें। नकली सांप, बाघ की खाल और अजीब चीजें रखी गई थीं। कमरे में अंधेरा और रहस्यमय माहौल-ये सब लोगों को डराने और प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल होता था। पीड़ितों ने बताया कि बाबा कुछ खास तरीके अपनाता था। इससे लोगों को लगता था कि उसके पास सच में कोई शक्ति है।

क्या सिर्फ महिलाएं ही थीं शिकार?

नहीं, कई अमीर पुरुष भी उसके पास जाते थे। उनसे शादी या जीवनसाथी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे गए। हालांकि पुरुषों के साथ यौन शोषण के आरोप सामने नहीं आए हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक इंसान का नहीं, बल्कि उस सोच का है जिसमें लोग डर और अंधविश्वास के कारण गलत लोगों पर भरोसा कर लेते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
महाराष्ट्र अपराध समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Today Weather: मार्च में ही जून जैसी गर्मी! दिल्ली-लखनऊ-भोपाल में उछला पारा, जानें UP-MP के 10 शहरों का हाल
Recommended image2
Now Playing
Gold Silver Price Today : कैश इज किंग... फिर धड़ाम हुए सोना-चांदी के दाम, निवेशकों में दिखा तनाव
Recommended image3
Now Playing
Gold Silver Price Today : सोना-चांदी के भाव में हाहाकार! दिखी तगड़ी गिरावट
Recommended image4
Karnataka Love Jihad Case: जिस केस ने मचाया था बवाल… अब उसमें आया ऐसा ट्विस्ट कि कहानी ही बदल गई
Recommended image5
Now Playing
Lok Sabha में भड़के Dharmendra Yadav, Speaker Om Birla ने लगा दी क्लास
Related Stories
Recommended image1
Nashik Astrologer Case: आध्यात्मिक गुरू बना 'राक्षस', महिलाओं से जुड़ा 58 वीडियो क्लिप्स देख पुलिस हैरान
Recommended image2
Nashik Godman Ashok Kharat: प्रसाद में वियाग्रा-महिलाओं से रेप! ज्योतिषी के 58 वीडियो में गंदगी की भरमार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved