- Home
- News
- MP Shocking News : 10वीं की छात्रा ने बीच एक्जाम दिया बच्चे को जन्म, परिवार को नहीं पता 8 महीने की प्रेग्नेंट है बेटी
MP Shocking News : 10वीं की छात्रा ने बीच एक्जाम दिया बच्चे को जन्म, परिवार को नहीं पता 8 महीने की प्रेग्नेंट है बेटी
MP Shocking News : मध्य प्रदेश के धार जिले में 10वीं के बोर्ड परीक्षा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक छात्रा ने बीच एग्जाम में बच्चे को जन्म दिया। हैरानी की बात यह है कि परिवार को यह भी नहीं पता कि उनकी बेटी 8 महीने की प्रेग्नेंट थी।

10वीं का पेपर देते देते छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म
मध्य प्रदेश समेत देशभर के अधिकतर राज्यों में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परिक्षाएं चल रही हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के धार जिले से एक एग्जाम के दौरान एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। यहां एक छात्रा ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान स्कूल के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद परीक्षा केंद्र से लेकर जिला शिक्षा दफ्तर तक हड़कंप मच गया।
घटना धार जिले के एक प्राइवेट स्कूल की
दरअसल, यह घटना धार जिले के एक प्राइवेट स्कूल की है, जहां नाबालिग छात्रा गणित का पेपर देने के लिए पहुंची थी। करीब डेढ़ घंटे बाद उसे पेट में दर्द हुआ तो वह वॉशरूम गई। कुछ देर बाद जब एग्जाम में तैनात टीचरो को बाथरूम से नवजात के रोने की आवाज आई तो महिला कर्मचारी मौके पर पहुंचीं। वहां का नाजरा देखकर वह दंग रह गईं, क्योंकि फर्श पर दसवीं की छात्रा और कुछ देर पहले जन्मा शिशु था।
परीक्षा केंद्र में मची अफरा-तफरी
कुछ देर बाद यह खबर पूरे परीक्षा केंद्र में फैल गई। इसके बाद महिला टीचरों ने छात्रा को वॉशरूम से उठाया और दफ्तर लेकर गईं। फिर आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और जच्चा-बच्चा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। शुरूआती जांच की गई, फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं। लेकिन डॉक्टरों ने बताया क यह एक प्री-मैच्योर डिलीवरी है। बच्चा 34 हफ्ते (करीब 8 महीने) का ह। हम दोनों की स्थिति पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं।
बेटी का सच सुनकर परिवार के उड़े होश
बता दें कि जब स्कूल की तरफ से छात्रा के परिवार को इस बारे में बताया गया तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। क्योंकि उनको इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी कि, उनकी बेटी 8 महीने की गर्भवती है। परिजनों ने बताया कि हम तो बेटी की सगाई कर चुके हैं। बस इंतजार था कि वह कब 18 साल की हो और उसकी शादी करें
छात्रा ने बताया उसके बच्चे का पिता कौन?
वहीं पुलिस ने जब पीड़िता से इस बच्चे के बारे में पूछा तो बच्ची ने बताया कि छा2024 में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान एक लड़के से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और उनके बीच संबंध बन गए। पिछले दो साल हम एक दूसरे के साथ संपर्क में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

