MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • मोजतबा खामेनेई कहां हैं? ट्रंप का ईरानी सुप्रीम लीडर के ज़िंदा होने पर चौंकाने वाला दावा-सच क्या है?

मोजतबा खामेनेई कहां हैं? ट्रंप का ईरानी सुप्रीम लीडर के ज़िंदा होने पर चौंकाने वाला दावा-सच क्या है?

Breaking: क्या ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई सच में ज़िंदा हैं और तेहरान हमले के बाद कहीं छिपे हुए हैं? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मिडिल ईस्ट में रहस्य और गहरा गया है-आख़िर क्यों दुनिया को अब तक उनका कोई ताज़ा वीडियो या तस्वीर नहीं दिखाई गई?

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 15 2026, 07:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Iran Supreme Leader Mystery: ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नया सवाल पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है-क्या ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ज़िंदा हैं? हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें यह तक पता नहीं कि मोजतबा खामेनेई ज़िंदा भी हैं या नहीं। उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई अटकलें शुरू हो गई हैं।

26
Image Credit : X

क्या तेहरान हमले में घायल हो गए थे मोजतबा खामेनेई?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 फरवरी को तेहरान में हुए हमलों के दौरान मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि उस हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान की सत्ता संभालने के लिए मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया। हालांकि हमले के बाद से ही मोजतबा सार्वजनिक रूप से कहीं दिखाई नहीं दिए हैं। इसी वजह से दुनिया भर में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर वह हैं कहाँ और उनकी हालत कैसी है।

Related Articles

Related image1
कितने अमीर हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर? मोजतबा खामेनेई की नेटवर्थ, स्विस अकाउंट, UK मेंशन्स और...
Related image2
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला बयान, अमेरिका को धमकाते हुए होर्मुज स्ट्रेट खोलने से किया इनकार
36
Image Credit : X

ट्रंप ने क्यों कहा- “मुझे नहीं पता कि वह ज़िंदा हैं या नहीं”?

NBC न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंपने कहा कि अभी तक किसी ने भी मोजतबा खामेनेई को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा है। ट्रंप के अनुसार, उन्हें ऐसी खबरें सुनने को मिल रही हैं कि शायद वह ज़िंदा नहीं हैं। हालांकि इससे पहले एक रेडियो इंटरव्यू में ट्रंप ने यह भी कहा था कि संभव है मोजतबा खामेनेई अभी ज़िंदा हों, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हों। इन विरोधाभासी बयानों ने रहस्य को और गहरा कर दिया है।

🚨 Trump says “I am hearing Iranian supreme leader MUJTUBA KHAMENEI is no more , and if he is alive he will surrender .
Iran want a ceasefire with US but the negotiation demands are not good .

(Dubai)#IranIsraelWar#IranWar#iran#dubaipic.twitter.com/XIWgMeMlqd

— WorldAffairsNow (@worldaffairr) March 15, 2026

46
Image Credit : X

क्या सच में छिपाए जा रहे हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर?

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के दौरान मोजतबा खामेनेई के पैर में फ्रैक्चर हुआ था और उनकी आँख के पास चोट लगी थी। इसी वजह से वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे हैं। ईरानी अधिकारियों ने हाल ही में उनकी ओर से एक लिखित बयान जारी किया। इस बयान में उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की बात कही और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद करने तक की चेतावनी दी।

56
Image Credit : X

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहे हैं ‘AI सुप्रीम लीडर’ वाले मीम?

मोजतबा खामेनेई के लंबे समय तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आने के कारण सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगी हैं। कुछ वायरल तस्वीरों में उन्हें एक कार्डबोर्ड कटआउट के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिन्हें AI-generated बताया जा रहा है। इन वीडियो में कथित तौर पर मोजतबा खामेनेई को भाषण देते हुए या भीड़ के सामने खड़े दिखाया गया है, जबकि असल में ऐसे दृश्य कभी हुए ही नहीं थे।

66
Image Credit : X

क्या ईरान की सत्ता पर छा गया है नया रहस्य?

विशेषज्ञों का मानना है कि मोजतबा खामेनेई की अनुपस्थिति सिर्फ सुरक्षा कारणों से भी हो सकती है। लेकिन जब तक वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आते, तब तक उनके स्वास्थ्य और स्थिति को लेकर अटकलें लगती रहेंगी। ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के इस दौर में यह सवाल अभी भी बना हुआ है-क्या मोजतबा खामेनेई सच में ज़िंदा हैं, या दुनिया किसी बड़े राजनीतिक रहस्य के सामने खड़ी है? अभी तक इसका स्पष्ट जवाब किसी के पास नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय राजनीति का बड़ा केंद्र बन सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
इज़राइल (Israel)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम: क्या यह पहली प्री-मॉनसून बारिश है? जानिए IMD का नया अलर्ट
Recommended image2
LPG Policy: कौन से हैं वो 8 सेक्टर? जिनके लिए दिल्ली सरकार ने तय किया प्रॉयरिटी-बेस्ड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम
Recommended image3
Gujarat में पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को क्यों मार डाला? 40 दिन बाद सामने आया डरावना सच
Recommended image4
Today Weather in Delhi: दिल्ली-नोएडा में आज आंधी-बारिश, यूपी-एमपी के इन शहरों में गर्मी करेगी बेहाल
Recommended image5
पंडित मतलब 'अवसरवादी'? यूपी दरोगा भर्ती के पेपर में सवाल पर मचा कोहराम, दिल्ली तक पहुंची रिपोर्ट
Related Stories
Recommended image1
कितने अमीर हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर? मोजतबा खामेनेई की नेटवर्थ, स्विस अकाउंट, UK मेंशन्स और...
Recommended image2
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला बयान, अमेरिका को धमकाते हुए होर्मुज स्ट्रेट खोलने से किया इनकार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved