Mathura Mass Suicide: सुसाइड नोट मिला, वीडियो भी…फिर भी सवालों में घिरी 5 मौतें-सच क्या है?
Mathura Mass Suicide Mystery: मथुरा में एक ही कमरे में पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत-सामूहिक सुसाइड या खौफनाक साजिश? सुसाइड नोट, वीडियो, जले हाथ, सिर की चोट और तंत्र-मंत्र एंगल ने केस को बना दिया रहस्य। सच क्या है?

Mathura Family Death Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा के खप्परपुर गांव से आई एक दिल दहला देने वाली खबर ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। एक ही कमरे में पति, पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच में दो थ्योरी सामने आई हैं। पहली थ्योरी के मुताबिक, पति-पत्नी और बच्चों ने दूध में ज़हर मिलाकर पी लिया। दूसरी थ्योरी और भी चौंकाने वाली है—कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर बच्चों को मारा और बाद में करंट लगाकर खुद आत्महत्या कर ली। सवाल यह नहीं है कि मौत हुई, सवाल यह है कि कैसे और क्यों?
क्या वाकई पूरा परिवार ने एक साथ आत्महत्या की?
मथुरा के खप्परपुर इलाके में रहने वाले मनीष (35), उनकी पत्नी सीमा (32) और उनके तीन छोटे बच्चों की लाशें मिली हैं। पुलिस और पड़ोसियों के अनुसार, घटना उस वक्त उजागर हुई जब सुबह बच्चे दिखाई नहीं दिए। मनीष के भाई जयकिशन ने मेन गेट फांदकर अंदर जाकर देखा तो कमरे में सब मृत पड़े थे। कमरे का दृश्य बेहद दिल दहला देने वाला था। बेड पर मां और दो बच्चे, जबकि चारपाई पर दूसरी बेटी मिली। पिता मनीष फर्श पर पड़े थे। कमरे में रसोई भी थी और दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला। मनीष के मोबाइल में एक वीडियो भी मिला जिसमें उन्होंने आत्महत्या की बात कही थी।
मथुरा: मथुरा से इस वक्त की सबसे बड़ी खब़र
मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा… pic.twitter.com/3Q5ygB4nCp— Roshan Kumar Journalist (@cameraman_r) February 10, 2026
मौत की वजह क्या हो सकती है? पुलिस की दो थ्योरी
पुलिस ने इस मामले में फिलहाल दो संभावित थ्योरीज़ पेश की हैं। पहली थ्योरी के अनुसार, परिवार ने खुद को मारने के लिए दूध में जहर मिलाकर पीया। दूसरी थ्योरी में बताया गया कि मनीष ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर बच्चों को मार डाला और अंत में करंट लगाकर खुद आत्महत्या की।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला सामूहिक सुसाइड जैसा लग रहा है। हालांकि, परिवार के आसपास के लोग और पुलिस दोनों ही इस घटना के असली कारण को लेकर उलझन में हैं।
मथुरा- मथुरा से इस वक्त की सबसे बड़ी खब़र।
परिवार के 5 लोगों ने एक साथ दी जान।
सभी लोगों ने दूध में जहर मिलाकर पिया।
एक साथ 5 लोगों की आत्महत्या से हड़कंप।
पति-पत्नी, बेटा, दो बेटियों ने की आत्महत्या।
थाना महावन क्षेत्र के खप्परपुर की वारदात।। pic.twitter.com/Uda6RefL9p— MOHD KALEEM JOURNALIST ANI (@mohdkaleem36) February 10, 2026
कमरे का मंजर क्या कहानी कहता है?
जिस 10×15 फीट के कमरे में शव मिले, वहीं रसोई भी बनी हुई थी। दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला—“हम अपनी मर्जी से मर रहे हैं।” कमरे में एक बेड, एक चारपाई, फर्श पर मूसल, रस्सी और दूध से भरा गिलास मिला। पति के हाथ जले हुए थे और पत्नी के सिर पर चोट के निशान थे। यही चीजें इस केस को रहस्यमयी बना रही हैं।
Mathura, Uttar Pradesh: ADG Anupam Kulshreshtha says, "We received information from Chhaparpur village that 5 members of a single family have committed collective suicide. Acting on this information, all of us reached the spot, and the police are currently carrying out evidence… pic.twitter.com/8pB0sL5rqA
— IANS (@ians_india) February 10, 2026
सुसाइड नोट और वीडियो: सच क्या छिपा है?
कमरे की दीवार और एक कागज पर सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था:
“मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं। पुलिस किसी को परेशान न करे।” इसके अलावा, मनीष के मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड था जिसमें उन्होंने खुद बताया कि वह अपने दुखों से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं और किसी को परेशान न किया जाए।
तंत्र-मंत्र का एंगल: सच या अफवाह?
पुलिस ने इस मामले में तंत्र-मंत्र के एंगल की भी जांच शुरू की है। मनीष अक्सर स्थानीय मंदिर में पूजा करने जाते थे, जिसके पुजारी को हिरासत में लिया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी करूआ बाबा ने साफ़ किया कि मनीष को तंत्र-मंत्र का कोई ज्ञान नहीं था और यह अफवाह पूरी तरह गलत है।
क्राइम सीन और सबूत: क्या कह रहे हैं पुख्ता तथ्य?
- कमरे का आकार: 10×15 फीट
- बेड पर मां और दो बच्चे
- चारपाई पर एक बच्ची
- पिता मनीष फर्श पर पड़ा
- हाथ जले हुए, सिर पर चोट के निशान
- फर्श पर मूसल और रस्सी
- गिलास में दूध के गले
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और सभी साक्ष्य जुटा रही है। ADG और SSP के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही सच्चाई साफ होगी।
Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250.
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: 9999666555 , ISS iCall: 022-25521111, मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

