- Home
- News
- Delhi Triple Death Mystery: कार में मौत से पहले दिखा "बाबा" कौन? CCTV देख ठनका पुलिस का माथा
Delhi Triple Death Mystery: कार में मौत से पहले दिखा "बाबा" कौन? CCTV देख ठनका पुलिस का माथा
Delhi Police Investigation: पीरागढ़ी ट्रिपल डेथ मिस्ट्री में बड़ा खुलासा-CCTV में दिखा कि कार में तीन लाशें मिलने से पहले उनके साथ एक अनजान आदमी मौजूद था। ज़हर, सुसाइड या साजिश? चौथा शख्स ही क्या मौतों की असली चाबी है?

Delhi Triple Death Update: दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके से सामने आया ट्रिपल डेथ केस अब सिर्फ एक सामान्य घटना नहीं, बल्कि एक गहरी और डरावनी मिस्ट्री बन चुका है। फ्लाईओवर के पास खड़ी एक बंद कार में जब एक महिला समेत तीन लोगों की लाशें मिलीं, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआत में मामला हादसा या आत्महत्या लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, सवाल बढ़ते चले गए। असली सवाल तब खड़ा हुआ, जब CCTV फुटेज में एक "बाबा" पीड़ितों के साथ कार में बैठा हुआ दिखाई दिया।
कार में तीन थे… या कोई चौथा भी?
इस केस का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला पहलू CCTV फुटेज है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज में एक अज्ञात साधूवेषधारी बाबा कार की अगली सीट पर बैठा दिखाई देता है। यही बाबा अब इस पूरी ट्रिपल डेथ मिस्ट्री की सबसे अहम कड़ी बन गया है। अगर तीनों की मौत कार के अंदर हुई, तो यह बाबा कौन था और बाद में कहां गया?
क्या तीनों की मौत ज़हर से हुई?
पुलिस को शक है कि तीनों की मौत ज़हर (Poisoning) से हो सकती है। कार से शराब की तीन बोतलें और इस्तेमाल किए हुए तीन डिस्पोज़ेबल ग्लास मिले हैं। दो मृतकों के मुंह से उल्टी भी निकली हुई थी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। अभी सुसाइड, एक्सीडेंट और साजिश-तीनों एंगल खुले हैं।
पुलिस को मामले की जानकारी कैसे मिली?
यह पूरा मामला तब सामने आया, जब पुलिस को PCR कॉल मिली कि पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक कार में तीन लोग बेहोश पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के अंदर तीनों मृत मिले। हैरानी की बात यह है कि कार करीब एक घंटे से वहीं खड़ी थी, लेकिन किसी को शक नहीं हुआ।
तीन लोग, एक कार और उलझे रिश्ते
मृतकों की पहचान 76 वर्षीय रणधीर, 47 वर्षीय शिव नरेश सिंह और 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। रणधीर और शिव नरेश पुराने परिचित और प्रॉपर्टी के काम में पार्टनर थे, लेकिन दोनों परिवार लक्ष्मी देवी को नहीं जानते थे। लक्ष्मी की दो शादियां की थी। उसका एक पति बिहार में रहता है। दूसरे के साथ वह दिल्ली में रहती थी।
क्या यह आत्महत्या का मामला है?
रणधीर का परिवार आत्महत्या की थ्योरी को पूरी तरह खारिज कर रहा है। रण्धीर की बेटी सविता का कहना है कि रणधीर खुशमिज़ाज थे और किसी तनाव में नहीं थे। दिल्ली पुलिस मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, चैट, CCTV फुटेज और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम को जोड़ने की कोशिश कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह दिल्ली ट्रिपल डेथ मिस्ट्री हादसा है, आत्महत्या या फिर किसी सोची-समझी साजिश का नतीजा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

