MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Lucknow Murder Case: बाप को काटकर नीले ड्रम में भरने वाले बेटे का एक और सच आया सामने

Lucknow Murder Case: बाप को काटकर नीले ड्रम में भरने वाले बेटे का एक और सच आया सामने

Aashiyana Lucknow murder Case Update: आशियाना में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की और शव को काटकर नीले ड्रम में छिपा दिया। अब खुलासा हुआ है कि 4 महीने पहले घर जेवर चोरी भी हुई थी। जानिए मर्डर के बाद पुलिस जांच में क्या सच आया सामने। 

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 24 2026, 11:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
गुमशुदगी की रिपोर्ट, नीला ड्रम और 4 महीने पुरानी चोरी
Image Credit : X

गुमशुदगी की रिपोर्ट, नीला ड्रम और 4 महीने पुरानी चोरी

लखनऊ के आशियाना इलाके में हुई इस वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया है। 20 फरवरी की सुबह का जो सच सामने आया, वह किसी फिल्म की कहानी जैसा था। 21 साल के अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या की, फिर शव को काटकर नीले ड्रम में छिपा दिया।

लेकिन इस केस में अब एक और चौंकाने वाला सच सामने आया है, चार महीने पहले घर में हुई जेवर चोरी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि वह चोरी भी अक्षत ने ही की थी। यही वह कड़ी है, जिसने पिता-पुत्र के रिश्ते में दरार को और गहरा कर दिया।

26
क्या हुआ था 20 फरवरी की सुबह?
Image Credit : X

क्या हुआ था 20 फरवरी की सुबह?

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल-91 में रहने वाले मानवेंद्र सिंह पैथोलॉजी और शराब के कारोबारी थे। 20 फरवरी की तड़के पिता-पुत्र के बीच पढ़ाई को लेकर बहस हुई। आरोप है कि गुस्से में अक्षत ने लाइसेंसी राइफल से पिता के सिर में गोली मार दी।

हत्या के बाद उसने शव को तीसरी मंजिल से नीचे लाकर आरी से काटा। हाथ-पैर सदरौना जंगल में फेंक दिए और धड़ को नीले ड्रम में छिपा दिया। छोटी बहन कृति को जान से मारने की धमकी देकर चार दिन तक घर में बंद रखा।

Related Articles

Related image1
Lucknow Horror: बहन के सामने बेटे ने किया पिता का मर्डर, आरी से किए शव के टुकड़े-नीले ड्रम में मिला धड़, Video
Related image2
Lucknow Shocker: घर बना क्राइम सीन, बेटे ने पिता को मारा, शरीर के हिस्से अलग-अलग फेंके, फिर...
36
4 महीने पहले हुई चोरी का सच
Image Credit : X

4 महीने पहले हुई चोरी का सच

चार महीने पहले मानवेंद्र सिंह के घर से कीमती जेवर चोरी हो गए थे। उस समय शक घर में काम करने वाली महिला पर गया और थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। बाद में सच्चाई सामने आई कि चोरी किसी और ने नहीं, बल्कि बेटे अक्षत ने ही की थी। बेटे की बदनामी न हो, इसलिए पिता ने शिकायत वापस ले ली। लेकिन इस घटना के बाद मानवेंद्र ने अक्षत पर सख्त नजर रखनी शुरू कर दी। यही सख्ती आगे चलकर रोज-रोज की बहस में बदल गई।

लखनऊ-

पुत्र ने पिता की हत्या की, शव के टुकड़े किए .. pic.twitter.com/4s4cijYeM5

— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) February 23, 2026

46
पढ़ाई को लेकर बढ़ता दबाव
Image Credit : X

पढ़ाई को लेकर बढ़ता दबाव

अक्षत ने लामार्ट स्कूल से बायोलॉजी में 12वीं पास की थी। उसने एक कोचिंग से NEET की तैयारी की, दो बार परीक्षा दी लेकिन सफल नहीं हुआ। फिलहाल वह टीएस मिश्रा कॉलेज में बीकॉम/बीबीए कर रहा था। बताया जा रहा है कि पिता लगातार पढ़ाई को लेकर दबाव बनाते थे, “पढ़ाई करो, वरना कुछ नहीं बनेगा।” घर में कई बार इस बात पर झगड़े हुए।डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के अनुसार, पूछताछ में अक्षत ने बताया कि बहस के दौरान पिता ने राइफल निकालकर उसे धमकाया। बाद में राइफल रख दी, तभी उसने उठाकर गोली चला दी।

56
गुमशुदगी की रिपोर्ट और CCTV से खुलासा
Image Credit : X

गुमशुदगी की रिपोर्ट और CCTV से खुलासा

हत्या के बाद अक्षत ने कहानी गढ़ी कि पिता 19 फरवरी को दिल्ली गए हैं। उसने 20 फरवरी को आशियाना थाने में गुमशुदगी नंबर 06/26 दर्ज कराई। लेकिन पड़ोसियों को शक हुआ। घर के बाहर लगे CCTV फुटेज में साफ दिखा कि 19 फरवरी रात 12 बजे मानवेंद्र घर में दाखिल हुए, लेकिन बाहर नहीं निकले। वहीं अक्षत कार लेकर सदरौना की तरफ जाता नजर आया। घर से आने वाली बदबू ने शक को और पक्का कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो सारा राज खुल गया।

66
कारोबारी पिता, टूटा हुआ परिवार
Image Credit : X

कारोबारी पिता, टूटा हुआ परिवार

मानवेंद्र सिंह वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक थे। सालेह नगर और बुद्धेश्वर समेत चार लैब्स चलाते थे। साथ ही तीन शराब की दुकानें भी थीं। 2017 में पत्नी का निधन हो चुका था। वह बेटे अक्षत और 16 वर्षीय बेटी कृति के साथ रहते थे। वारदात के बाद कृति की काउंसलिंग कराई गई है, लेकिन वह अब भी सदमे में है।

पुलिस ने अक्षत के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सदरौना इलाके में फेंके गए अंगों की भी तलाश की गई।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bengaluru Living Cost: बेंगलुरु में महीने का खर्चा 70000 रुपए, लड़के का हिसाब देख चौंक गए लोग
Recommended image2
Shivamogga Murder: स्पेशल क्लास के बाद झगड़ा, दोस्त को बचाने गए 15 साल के छात्र की पीट-पीटकर हत्या
Recommended image3
WOW: बेटे की जान से ज्यादा कीमती है साड़ी? मां ने बालकनी से लटकाया-फरीदाबाद का शॉकिंग वीडियो
Recommended image4
Redbird Airways का मालिक कौन है? जानें झारखंड में क्रैश एयर एम्बुलेंस के ऑनर की एविएशन जर्नी
Recommended image5
Saharanpur Double Murder Case: 13 लोगों को उम्रकैद और 10.73 लाख का जुर्माना, क्या खत्म हुआ विवाद?
Related Stories
Recommended image1
Lucknow Horror: बहन के सामने बेटे ने किया पिता का मर्डर, आरी से किए शव के टुकड़े-नीले ड्रम में मिला धड़, Video
Recommended image2
Lucknow Shocker: घर बना क्राइम सीन, बेटे ने पिता को मारा, शरीर के हिस्से अलग-अलग फेंके, फिर...
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved