MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • London Rented House Fire: लंदन में 2 भारतीय छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

London Rented House Fire: लंदन में 2 भारतीय छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

Breaking Tragedy: लंदन के क्रॉयडन में हाउस फायर ने दो इंडियन स्टूडेंट्स-साई श्रीकर और अभिषेक की जान ले ली। क्या यह सिर्फ हादसा था या सेफ्टी में चूक? UK में पढ़ाई का सपना कैसे बना दर्दनाक सच? घायल स्टूडेंट अब भी हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 28 2026, 11:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

London House Fire: विदेश में पढ़ाई का सपना लेकर गए दो भारतीय छात्रों की जिंदगी एक दर्दनाक हादसे में खत्म हो गई। साउथ लंदन के क्रॉयडन इलाके में एक किराए के घर में लगी आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। 23 फरवरी की रात अचानक उठी आग और धुएं ने सबकुछ बदल दिया। यह घटना अब “लंदन हाउस फायर” के नाम से चर्चा में है और भारत में भी लोग इसे लेकर दुख और चिंता जता रहे हैं।

26
Image Credit : X

आखिर 23 फरवरी की रात क्रॉयडन में क्या हुआ?

23 फरवरी को साउथ लंदन के क्रॉयडन में एक रेंटल हाउस में आग लग गई। उस घर में तीन भारतीय स्टूडेंट्स साथ रह रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा। तीनों को तुरंत क्रॉयडन विश्वविद्यालय अस्पताल (Croydon University Hospital) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दो युवाओं को नहीं बचाया जा सका।

Related Articles

Related image1
London में इस लग्जरी कार में नजर आए अनिरुद्धाचार्य, लोगों ने कहा- पैसे कहां से आते हैं?
Related image2
London to Bhopal: 35 दिन, 19 देश और 1 करोड़ का खर्च-जानिए कैसे एक इंजीनियर ने पूरा किया सपना
36
Image Credit : X

कौन थे कामिनेनी साई श्रीकर, जिनका सपना अधूरा रह गया?

26 साल के कामिनेनी साई श्रीकर (Kamineni Sai Srikar) तेलंगाना के निज़ामाबाद के रहने वाले थे। वह लंदन में साइंस में मास्टर डिग्री करने गए थे। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कई दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन-डेड घोषित कर दिया। बाद में उनकी मौत की पुष्टि हुई। परिवार अब उनकी पार्थिव देह को भारत लाने की मांग कर रहा है।

46
Image Credit : X

धुएं ने कैसे ले ली गंटी अभिषेक की जान?

28 साल के गंती अभिषेक (Ganti Abhishek), जो आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के रहने वाले थे, उसी घर में श्रीकर के साथ रहते थे। आग लगने की रात धुएं में दम घुटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग के दौरान धुआं तेजी से पूरे घर में फैल गया, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

56
Image Credit : X

तीसरा स्टूडेंट कैसे बचा, लेकिन अभी भी अस्पताल में क्यों है?

तीसरा छात्र किसी तरह घर से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन वह भी घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या घर में फायर सेफ्टी इंतजाम सही थे? क्या स्मोक अलार्म काम कर रहे थे? जांच एजेंसियां अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं।

66
Image Credit : X

विदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए क्या सबक?

यह “UK रेंटल हाउस फायर” हादसा कई बड़े सवाल खड़े करता है। विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को हमेशा अपने रहने की जगह की सुरक्षा जांचनी चाहिए। अब उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। श्रीकर के परिवार ने भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से उनके पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग की है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर याद दिलाया है कि सपनों की उड़ान के साथ सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
इजराइल-अमेरिका ने मिलकर ईरान में मचा दी तबाही! देखें एयरस्ट्राइक की 15 खौफनाक तस्वीरें...
Recommended image2
Now Playing
इजराइल अटैक पर ओवैसी का हमला: ‘क्या मोदी को पहले से थी जानकारी?’
Recommended image3
UP में होली का बड़ा तोहफा: सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को ट्रांसफर किए गैस सिलेंडर सब्सिडी
Recommended image4
Tehran Attack: अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी रक्षामंत्री और कमांडर की मौत की खबर
Recommended image5
तेहरान पर हमले की 10 EXCLUSIVE PHOTOS: जमीन से आसमान तक धुआं-धुआं
Related Stories
Recommended image1
London में इस लग्जरी कार में नजर आए अनिरुद्धाचार्य, लोगों ने कहा- पैसे कहां से आते हैं?
Recommended image2
London to Bhopal: 35 दिन, 19 देश और 1 करोड़ का खर्च-जानिए कैसे एक इंजीनियर ने पूरा किया सपना
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved