Iran Defence Minister News: ईरान में हुए एयरस्ट्राइक में रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत की खबर है। तेहरान सहित कई शहरों में एयरस्ट्राइक किए गए। दक्षिणी ईरान में 40 छात्राओं की भी मौत हो गई है।
Israel Strike Iran: इजराइली हमले में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह के मारे जाने की खबर है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को तेहरान समेत कई शहरों में हुए अटैक की चपेट में कई सुरक्षा अधिकारी भी आए। रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की भी हमले में मौत हो गई है। इजराइल और अमेरिका ने जॉइंट ऑपरेशन में तेहरान समेत 10 प्रमुख शहरों पर एयरस्ट्राइक की। ईरान की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई है और 400 से ज्यादा मिसाइलें दागी।
मिनाब में ट्रेनिंग स्कूल पर हमला
ईरानी राज्य समाचार एजेंसी के मुताबिक, इन हमलों के दौरान हॉर्मूज़गान प्रांत के मिनाब शहर में एक गर्ल्स स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत हो गई। इसके अलावा 45 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस हमले से इलाके में डर का माहौल है।
ईरान ने अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया
ईरान ने इजराइल पर जवाबी कार्रवाई करते हुए 400 से ज्यादा मिसाइलों से अटैक किया। इसके अलवा कुवैत, बहरीन, कतर, जॉर्डन, यूएई और सऊदी अरब में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए। यूएई के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहर दुबई पर भी ईरान ने हमले किए, जिसके बाद मिडिल ईस्ट में तनाव काफी चरम पर पहुंच गया।
इजरायल का बयान
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह हमला संयुक्त रूप से किया गया था, ताकि ईरानी जनता को अपनी किस्मत खुद तय करने का मौका मिले। उन्होंने इसे एक 'जॉइंट ऑफरेशन' बताया, जिसका मकसद संघर्ष और खतरे को खत्म करना बताया गया। ईरान के विदेशी मंत्रालय ने मैसेज जारी किया कि देश अपनी रक्षा करेगा और किसी भी हमले का जवाब देने में हिचकिचाएगा नहीं।
कई देशों ने हवाई सीमा बंद किए
मिडिल ईस्ट में तनाव और हमले के बीच खाड़ी क्षेत्र के कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिए और सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। दुनिया के सभी देशों की नजर इस तनाव पर है। कई देशों ने अपने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। उन्हें घर में और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।
इसे भी पढ़ें-US-Israel Iran Strikes Video: अमेरिका-इजराइल हमले का जवाब, ईरान ने दागी मिसाइल, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें- Iran vs US-Israel Conflict: क्या सच हो रही है Baba Vanga की Third World War Prediction?
