Ladli Behna Yojana 35 Kist : मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी कर दी है। सीहोर जिले के आष्टा से सीएम ने सिंगल क्लिक के जरिए करीब 1875 करोड़ रुपये 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए।
मध्य प्रदेश करोड़ों बहनाओं का अप्रैल महीने की किस्त को लेकर इंतजार आज रविवार को खत्म हो गया है। मोहन यादव सरकार ने अपनी सबसे लोकप्रिय स्कीम लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी है। सीएम ने सिंगल क्लिक से 1875 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं।
लाड़ली बहनों के खाते में पहुंची अप्रैल की किस्त
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज 12 अप्रैल को सिहोर जिले के आष्टा पहुंचे थे। यहां से ही उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी की। इस बार महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ₹1500-₹1500 भेजे गए हैं। बता दें कि किश्त की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। किश्ते आते ही महिलाओं के चेहरों पर खुशी झलक रही है।
CM मोहन यादव ने किया एक और बड़ा ऐलान
बता दें कि सीएम मोहन यादव ने सीहोर में लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करने से पहले एक और बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि इसी महीने आखा तीज पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से 55,000 रुपए शगुन के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा सीएम ने यहां से बच्चियों को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी बांटे।
लाड़ली बहनों को क्या बोले सीएम मोहन यादव
सीएम ने प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों को संबोंधित करते हुए कहा-हमारी बहनों को सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य है...आज, सीहोरे के अष्टा से, लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त के रूप में 1,836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में हस्तांतरित की गई। सभी बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!


