Bihar Political News : नीतीशु कमार के राज्यसभा जाने और संभावित सीएम पद से इस्तीफे की चर्चा के बीच नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हैं। बीजेपी नेशिवराज सिंह चौहान को ऑब्जर्वर बनाया गया है। जो विधायक दल की मीटिंग में मौजूद रहेंगे और बिहार में सीएम के नाम का ऐलान करेंगे।  

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद लगातार हर किसी के मन में यही सवाल बार बार उठा रहा है कि आखिर अब बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा और कब उसके नाम का ऐलान होगा। पटना से लेकर दिल्ली के सियासी गलियारों में रोज यही चर्चा हो रही हैं। लेकिन अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इतना ही नहीं बीजेपी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसके लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

शिवराज सिंह चौहान बताएंगे कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री

दरअसल, नीतीश कुमार सरकार की आखिरी कैबिनेट 14 अप्रैल को करेंगे। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि इसी दिन वह सीएम पद से इस्तीफा भी देंगे। बताया जा रहा है कि इसी बीच बिहार में बीजेपी विधायक दल की बैठक भी होगी। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद रहेंगे। शिवराज जल्द ही दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे। जो बिहार में सत्ता के समीकरण को समझते हुए अपनी पार्टी के सभी विधायकों की सहमति पर मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।

कौन होगा बिहार का सीएम?

यह तो साफ हो गया है कि बिहार में बीजेपी का सीएम होगा। लेकिन दो डिप्टी सीएम भी होंगे, जो जेडीयू के कोटे से हो सकते हैं। सीएम की रेस में अभी सबसे आगे भाजपा के कद्दावर नेता और वर्तमान में उपमुख्यमंत्री सम्राट सिंह चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं इस रेस में दूसरे नंबर पर सेंट्रल मिनिस्टर और अमित शाह के करीबी नित्यानंद राय का नाम चल रहा है। वहीं डिप्टी सीएम के तौर पर नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू विधायक विजय कुमार चौधरी का नाम भी सबसे आगे है। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम के तौर पर नीतीश के बेटे निशांत का नाम मजबूत दावेदार के तौर पर सामने आ रहा है।