मध्य प्रदेश के 5 लोगों की राजस्थान में मौत, सिर्फ एक सेकंड की गलती और आ गए यमराज
Jaipur Road Accident : राजस्थान के जयपुर के पास कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर कार और ट्रेलर का भयानक एक्सीडेंट हो गया। जिसमें मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले 5 लोगों की मौत हो गई। पांचों लोगों की मौत की वजह सिर्फ एक और दो सेकंडी की गलती थी।

राजस्थान में दिल दहला देने वाला हादसा
राजस्थान के जयपुर के चाकसू में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जिसमें एक समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले पांचों लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। हादसा इतना भयानक था कि लाशों का मंजर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे पर हुआ यह हादसा
दरअसल, यह भयानक हादसा शुक्रवार रात कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर हुआ। जहां एक सेकंड की गलती यानि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। अगर नींद पूरी होती तो शायद यह हादसा नहीं होता।
मरने वाले मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे
बता दें कि हादसे में मारे जाने वाले पांचों लोग मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। जो अपनी कार से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। सभी बाबा महाकाल (उज्जैन) के दर्शन के बाद खाटूश्यामजी (सीकर) के दर्शन करने के लिए निकले थे। लेकिन उससे पहले यह भयानक हदासा हो गया और उनकी मौत हो गई।
बड़ा खतरनाक था जयपुर का ये एक्सीडेंट
हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि यह हादसा इतना खतरनाक था कि कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। वहीं शव बुरी तरह गाड़ी में फंस गए थे, जिनको कड़ी मश्क्कत के बाद क्रेन के जरिए कार को उठाकर और कटर से काटकर लाशें निकालीं गईं।
5 मौत के बाद लगा नेशनल हाईवे पर जाम
बता दें कि मरने वालों की पहचान रेशमा श्रीवास्तव (55) पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, पीयूष राय पुत्र राजेश राय, रजक राहुल पुत्र बबलू रजक, ड्राइवर अनुराग (25) के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। किसी तरह पुलिस ने पहुंचकर ट्रैफिक खाली कराया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

