- Home
- News
- Iran War: ट्रंप का 72 घंटे का अल्टीमेटम, पुतिन की एंट्री और तेल महंगा, पढ़ें ईरान जंग की 5 सबसे बड़ी अपडेट्स
Iran War: ट्रंप का 72 घंटे का अल्टीमेटम, पुतिन की एंट्री और तेल महंगा, पढ़ें ईरान जंग की 5 सबसे बड़ी अपडेट्स
Iran War Big Updates: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बर्बाद करने की चेतावनी दी है। इस बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। पढ़िए ईरान-अमेरिका जंग से जुड़ी आज की 5 सबसे बड़ी अफडेट्स...

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को 'डेडलाइन'
डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के पास युद्ध रोकने और समझौते पर आने के लिए सिर्फ 3 दिन यानी 72 घंटे हैं। ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान नहीं माना, तो उसकी तेल पाइपलाइन धमाके के साथ फट सकती है। फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ईरान पर पाबंदी होने के कारण वह अपना तेल जहाजों में नहीं भर पा रहा है। ऐसे में पाइपलाइन के अंदर तेल का दबाव (Pressure) इतना बढ़ जाएगा कि वह अपने आप फट जाएगी। अगर ऐसा हुआ, तो उसे दोबारा बनाना नामुमकिन होगा।
ट्रंप ने ईरान को सीधे फोन करने को कहा
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'ईरान को बातचीत के लिए इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं है, वे सीधे मुझे फोन कर सकते हैं।' उन्होंने दावा किया कि वे जल्द ही इस जंग को खत्म कर देंगे और जीत अमेरिका की ही होगी।
ईरान झुकने को तैयार नहीं
दूसरी तरफ, ईरान ने भी अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। ईरान का कहना है कि दो चीजों पर कोई समझौता नहीं होगा। पहला उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम (परमाणु कार्यक्रम) और होर्मुज स्ट्रेट (समुद्र का वह रास्ता जहां से दुनिया का सबसे ज्यादा तेल गुजरता है)। ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को मैसेज भेजा है कि ये उनकी 'रेड लाइन' है, जिसे पार करना नामुमकिन है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची 24 घंटे के अंदर रविवार शाम दूसरी बार पाकिस्तान पहुंचे।
Foreign Minister @araghchi has met with Pakistan's Chief of the Army Staff of the Pakistan Army Field Marshal Syed Asim Munir Ahmed Shah in Islamabad on Sunday. pic.twitter.com/vr6ZhPrHLp
— IRNA News Agency ☫ (@IrnaEnglish) April 26, 2026
पुतिन के पास पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री
इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मॉस्को भी पहुंचे हैं। आज उनकी मुलाकात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होनी है। ईरान चाहता है कि रूस इस मामले में दखल दे और कोई बीच का रास्ता निकले। इससे पहले अराघची ने पाकिस्तान, ओमान और कतर के साथ भी लंबी बातचीत की है।
$107 के पार पहुंचा कच्चा तेल
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बिगड़ने का सीधा असर तेल की कीमतों पर पड़ा है। ब्रेंट क्रूड (International Standard) 107 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। WTI क्रूड (US Standard) 96 डॉलर के ऊपर है। जानकारों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो आने वाले दिनों में भारत समेत पूरी दुनिया में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

