MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Iran US War: 10 लाख फाइटर्स तैयार! ईरान-अमेरिका टकराव पर बड़ी रिपोर्ट, क्या ट्रंप की डील फेल हाे गई?

Iran US War: 10 लाख फाइटर्स तैयार! ईरान-अमेरिका टकराव पर बड़ी रिपोर्ट, क्या ट्रंप की डील फेल हाे गई?

ईरान ने सच में 10 लाख लड़ाके तैयार कर लिए हैं या यह सिर्फ दबाव बनाने की रणनीति है? एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप बातचीत का दावा कर रहे हैं, दूसरी तरफ तेहरान खुली चेतावनी दे रहा। 10 तेल जहाज़, होर्मुज़ कंट्रोल और बढ़ती सैन्य तैनाती-क्या अब US-Iran टकराव तय है?

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 27 2026, 08:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : X

Iran US War Alert: लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका के साथ संभावित ज़मीनी जंग (ground war) के लिए 10 लाख से ज़्यादा लड़ाके (1 million fighters) जुटा लिए हैं। देशभर में चल रहे भर्ती केंद्रों पर युवाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। खास बात यह है कि यह भर्ती सिर्फ सेना तक सीमित नहीं है, बल्कि IRGC (Islamic Revolutionary Guard Corps) और बसीज मिलिशिया (Basij militia) जैसे संगठनों के जरिए आम नागरिकों को भी शामिल किया जा रहा है। क्या यह सिर्फ तैयारी है या जंग का सीधा संकेत?

29
Image Credit : X

बातचीत फेल? क्या अब सिर्फ टकराव ही बचा है?

एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि बातचीत जारी है, वहीं दूसरी तरफ तेहरान ने अमेरिका के किसी भी कूटनीतिक प्रस्ताव को खुलकर ठुकरा दिया है। दरअसल असल में, Tehran ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के प्रस्तावों को स्वीकार करने के मूड में नहीं है। ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी सैनिक उसकी जमीन पर उतरे, तो उसका “कड़ा और गंभीर जवाब” दिया जाएगा।यानी कूटनीति (Diplomacy) फिलहाल ठप पड़ती दिख रही है।

Related Articles

Related image1
होर्मुज़ संकट के बीच ट्रंप का यू-टर्न! अचानक 6 अप्रैल तक हमले टाले-क्या बैकचैनल डील से बदलेगा गेम?
Related image2
Iran Oil Ships Reveal: ईरान का सीक्रेट गिफ्ट! ट्रंप का दावा-तेल से भरे 10 जहाज़ मिले-सच क्या है?
39
Image Credit : X

क्या सच में 10 लाख फाइटर्स तैयार हैं या सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव?

रिपोर्ट्स कहती हैं कि पूरे ईरान में भर्ती केंद्रों पर युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इन लड़ाकों को मुख्य रूप से इन संगठनों के जरिए संगठित किया गया है:

  • बासीज मिलिशिया (स्वयंसेवी बल)
  • इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)
  • नियमित सेना

क्या ये आंकड़ा असली है या दुश्मन पर दबाव बनाने की रणनीति? विशेषज्ञ मानते हैं कि इतने बड़े पैमाने पर फोर्स जुटाना संभव तो है, लेकिन उसे ट्रेन करना और प्रभावी बनाना एक अलग चुनौती है।

49
Image Credit : X

“ऐतिहासिक नरक” की चेतावनी-क्या बढ़ रहा है युद्ध का खतरा?

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तैयार किए जा रहे लड़ाकों में जबरदस्त जोश है और वे अमेरिकी सेना के लिए “ऐतिहासिक नरक” बनाने को तैयार हैं। यह बयान सिर्फ भावनात्मक नहीं, बल्कि एक psychological signal भी माना जा रहा है।

59
Image Credit : X

अमेरिका की सैन्य तैयारी-क्या Middle East में बड़ा मूव आने वाला है?

दूसरी तरफ, अमेरिका भी पीछे नहीं है। खबर है कि अमेरिका अपनी 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के सैनिकों को Middle East भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा, हजारों मरीन सैनिक पहले से ही क्षेत्र में मौजूद हैं। सैन्य गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। यह तेजी से बढ़ती सैन्य गतिविधियां दिखाती हैं कि हालात सामान्य नहीं हैं।

69
Image Credit : ChatGPT

ट्रंप का “तेल से भरे 10 जहाज़” वाला खुलासा-क्या छिपा है इसके पीछे?

इस पूरे तनाव के बीच ट्रंप ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ईरान ने अमेरिका को तेल से भरे 10 जहाज़ (oil ships) ले जाने की अनुमति दी थी। शुरुआत में 8 जहाज़ बताए गए, लेकिन बाद में यह संख्या 10 हो गई और दो अतिरिक्त जहाज़ “माफी” के तौर पर भेजे गए।

79
Image Credit : X

होर्मुज़ स्ट्रेट-क्या असली खेल यहीं हो रहा है?

Strait of Hormuz दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग है। ईरान यहां से गुजरने वाले जहाजों पर कड़ी नजर रखता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान कुछ जहाजों को रोक रहा है और कुछ को अनुमति दे रहा है।

89
Image Credit : X

क्या अमेरिका के हथियार कम पड़ रहे हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तनाव का असर अमेरिका पर भी पड़ रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस संघर्ष के कारण अमेरिका के हथियारों का भंडार तेजी से कम हो रहा है। पहले 16 दिनों में ही लगभग 11,000 गोला-बारूद इस्तेमाल हुआ, जिसकी लागत करीब 26 अरब डॉलर बताई जा रही है। अगर यही हाल रहा, तो अमेरिका को “डंब बम” जैसे कम सटीक हथियारों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। तो क्या यह संकेत है कि लंबा युद्ध अमेरिका के लिए भी भारी पड़ सकता है?

99
Image Credit : X

क्या पाकिस्तान निभा रहा है ‘सीक्रेट रोल’?

एक और दिलचस्प पहलू सामने आया है- रिपोर्ट्स कहती हैं कि कड़े बयानों के बावजूद, खबरें हैं कि पाकिस्तान के जरिए बैकचैनल बातचीत (Backchannel Talks) अभी भी जारी है। हालांकि दोनों पक्ष एक-दूसरे के प्रस्ताव ठुकरा चुके हैं, लेकिन बातचीत पूरी तरह बंद भी नहीं हुई है यानी पर्दे के पीछे अभी भी कुछ चल रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
ईरान इजराइल वॉर
ईरान
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Iran Oil Ships Reveal: ईरान का सीक्रेट गिफ्ट! ट्रंप का दावा-तेल से भरे 10 जहाज़ मिले-सच क्या है?
Recommended image2
होर्मुज़ संकट के बीच ट्रंप का यू-टर्न! अचानक 6 अप्रैल तक हमले टाले-क्या बैकचैनल डील से बदलेगा गेम?
Recommended image3
Today Weather in Bhopal: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, ग्वालियर में बारिश और धूल भरी आंधी! MP में मौसम का ट्विस्ट
Recommended image4
Today Weather in Lucknow: नोएडा-लखनऊ में बारिश, आगरा में हीट का अटैक! यूपी के इन 5 शहरों में मौसम ने ली करवट
Related Stories
Recommended image1
होर्मुज़ संकट के बीच ट्रंप का यू-टर्न! अचानक 6 अप्रैल तक हमले टाले-क्या बैकचैनल डील से बदलेगा गेम?
Recommended image2
Iran Oil Ships Reveal: ईरान का सीक्रेट गिफ्ट! ट्रंप का दावा-तेल से भरे 10 जहाज़ मिले-सच क्या है?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved