MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • क्या है ईरान का 14-सूत्रीय शांति प्रस्ताव? US को दी 30 दिन की डेडलाइन, ट्रंप का भी आया रिएक्शन

क्या है ईरान का 14-सूत्रीय शांति प्रस्ताव? US को दी 30 दिन की डेडलाइन, ट्रंप का भी आया रिएक्शन

Iran US Conflict Update: ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को 14-सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा, जिसमें युद्ध समाप्ति, नाकेबंदी हटाने और पाबंदियां खत्म करने की मांग है। ट्रंप की प्रतिक्रिया से बढ़ा सस्पेंस, क्या पश्चिम एशिया में नया मोड़ आने वाला है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 03 2026, 11:22 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Iran 14 Point Peace Proposal US: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने वैश्विक राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका को 14-सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव न केवल युद्ध समाप्त करने की मांग करता है, बल्कि इसमें पाबंदियां हटाने, सैन्य वापसी और आर्थिक मुआवज़े जैसी कई महत्वपूर्ण शर्तें भी शामिल हैं।

27
Image Credit : X

क्या है ईरान का 14-सूत्रीय प्लान?

ईरान के इस प्रस्ताव में युद्ध को पूरी तरह खत्म करने की मांग सबसे प्रमुख है। इसके साथ ही अमेरिकी सेना की वापसी, नौसैनिक नाकेबंदी हटाने, और आर्थिक पाबंदियों में ढील देने जैसे अहम बिंदु शामिल हैं। ईरान ने ज़ब्त की गई अपनी संपत्तियों को वापस करने और मुआवज़ा देने की भी मांग रखी है। सबसे संवेदनशील पहलू होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर है, जहां ईरान ने नई शासन व्यवस्था की बात उठाई है-यह वही मार्ग है जिससे दुनिया की लगभग 20% तेल और LNG आपूर्ति गुजरती है।

Related Articles

Related image1
Now Playing
Iran-Israel-US War: युद्ध के बीच संकट में फंसे हजारों भारतीय नाविक, पीएम मोदी से की मदद की गुहार
Related image2
US-Israel-Iran War: ईरान से बातचीत के लिए JD Vance जाएंगे पाकिस्तान! ट्रंप का बड़ा दांव
37
Image Credit : X

30 दिन की डेडलाइन: दबाव की नई रणनीति

ईरान ने अमेरिका के पहले प्रस्तावित दो महीने के संघर्ष विराम को खारिज करते हुए 30 दिनों के भीतर सभी मुद्दों के समाधान की समय सीमा तय की है। यह कदम स्पष्ट रूप से कूटनीतिक दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि लंबी बातचीत के बजाय तेज़ और निर्णायक समाधान जरूरी है।

47
Image Credit : X

“गेंद अब अमेरिका के पाले में”-तेहरान का संदेश

ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने साफ शब्दों में कहा कि अब फैसला अमेरिका को करना है-कूटनीति या टकराव। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान दोनों ही स्थितियों के लिए तैयार है। यह बयान इस बात का संकेत देता है कि तेहरान किसी भी संभावित सैन्य या कूटनीतिक मोड़ के लिए खुद को तैयार कर चुका है।

57
Image Credit : X

ट्रंप का सख्त रुख: “स्वीकार्य नहीं लगता”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रस्ताव पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह प्रस्ताव अमेरिका के लिए स्वीकार्य होगा। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह इसकी समीक्षा करेंगे। ट्रंप का यह रुख बताता है कि दोनों देशों के बीच अविश्वास अभी भी गहरा है।

67
Image Credit : X

जमीनी हकीकत: युद्ध अब भी जारी

शांति प्रस्ताव के बावजूद, क्षेत्र में हिंसा थमती नजर नहीं आ रही। इज़राइल द्वारा लेबनान में हमले जारी हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है। कमजोर संघर्ष विराम के बावजूद लगातार हो रहे हमले यह दर्शाते हैं कि जमीन पर हालात अब भी बेहद तनावपूर्ण हैं।

77
Image Credit : X

शांति या टकराव-किधर जाएगा भविष्य?

ईरान का 14-सूत्रीय प्रस्ताव एक बड़ा कूटनीतिक दांव है, लेकिन इसका भविष्य पूरी तरह अमेरिका की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा। अगर दोनों पक्ष समझौते पर पहुंचते हैं, तो यह मध्य पूर्व में स्थिरता ला सकता है। लेकिन अगर बातचीत विफल होती है, तो यह संकट और गहरा सकता है। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी है कि अगला कदम कौन उठाता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
ईरान इजराइल वॉर
ईरान
इज़राइल (Israel)
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
High Court on Namaz: सड़क पर नमाज पर रोक? क्या बोले मुस्लिम धर्मगुरु | Razvi | Mahali | Ifraheem
Recommended image2
दिल्ली का दिल दहला देने वाला मंजर: सीढ़ियाें पर बिखरे शव, 4 मंजिला बिल्डिंग में सब कुछ तबाह-8 तस्वीरें
Recommended image3
BIG BREAKING: दिल्ली विवेक विहार में लगी भीषण आग, 9 मौतें, AC ब्लास्ट की थ्योरी से रहस्य गहराया
Recommended image4
Family Murder Case Gurugram: ज़हर देकर पत्नी और 4 बच्चों की हत्या, फिर सुसाइड की कोशिश-खौफनाक राज!
Recommended image5
किसने लिखी डच राजकुमारियों पर ‘ब्लडबाथ’ की खौफनाक स्क्रिप्ट? 'नाज़ी' लिंक से दहला यूरोप
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
Iran-Israel-US War: युद्ध के बीच संकट में फंसे हजारों भारतीय नाविक, पीएम मोदी से की मदद की गुहार
Recommended image2
US-Israel-Iran War: ईरान से बातचीत के लिए JD Vance जाएंगे पाकिस्तान! ट्रंप का बड़ा दांव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved