MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम: 'हॉर्मुज़ स्ट्रेट खोलो, वरना...'

ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम: 'हॉर्मुज़ स्ट्रेट खोलो, वरना...'

Breaking Update: ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, चेतावनी दी कि हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य न खोला तो पावर प्लांट पर हमला होगा। क्या ईरान अमेरिकी चेतावनी मान लेगा या मध्यपूर्व में बढ़ेगा तेल संकट और वैश्विक तनाव? 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 22 2026, 07:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Iran-US Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर ईरान हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना शर्त खोलता नहीं है, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट पर हमला कर सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि शुरुआत सबसे बड़े पावर प्लांट से होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अगर ईरान, 48 घंटे में हॉर्मुज़ को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो हम उसके पावर प्लांट पर हमला करेंगे।" इससे पहले उन्होंने संकेत दिया था कि अमेरिका इस क्षेत्र में अपने सैन्य अभियान धीरे-धीरे कम कर सकता है, लेकिन अभी कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

26
Image Credit : X

अमेरिका ने हाल ही में ईरान के खिलाफ कौन-से कदम उठाए?

अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें मिसाइल साइट और नौसेना के जहाज़ शामिल हैं। इस अभियान को 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' कहा गया। ट्रंप का दावा है कि इस अभियान से ईरान की सेना लगभग पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम का मकसद ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमता को रोकना है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि ईरान के पास अब नौसेना, वायुसेना या रक्षा साधन मौजूद नहीं हैं।

Related Articles

Related image1
Iran IRGC Warning Video: ईरानी कमांडर की TV पर सीधी धमकी, विरोध करने वालों को गोली मारने का आदेश?
Related image2
Iran Oil Crisis: ईरान युद्ध खत्म करने को ट्रंप तैयार...लेकिन सीजफायर से इनकार-क्या है स्ट्रैटजी?
36
Image Credit : X

वैश्विक तेल आपूर्ति पर क्या असर पड़ेगा?

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जिससे दुनिया का लगभग 20% तेल गुजरता है। अगर यह मार्ग बंद हो जाता है, तो वैश्विक तेल कीमतों में उछाल आ सकता है और तेल आपूर्ति खतरे में पड़ सकती है। विशेषकर चीन, भारत और जापान जैसे तेल-निर्भर देश प्रभावित होंगे। ट्रंप ने सहयोगी देशों की आलोचना करते हुए कहा कि वे इस जलडमरूमध्य की सुरक्षा में उत्साहित नहीं हैं, जबकि अमेरिका ने इसे सुरक्षित रखने के लिए बड़े प्रयास किए हैं।

46
Image Credit : X

अमेरिका और सहयोगी देशों का रुख

अब तक, ईरान की आंशिक नाकेबंदी की निंदा करने वाले देशों की संख्या 22 हो गई है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और जापान शामिल हैं। इन देशों ने कहा कि सुरक्षित समुद्री मार्ग बनाए रखना जरूरी है, लेकिन किसी विशेष उपाय का उल्लेख नहीं किया।

56
Image Credit : X

ईरान का जवाब और स्थिति क्या है?

ईरान ने होर्मूज स्ट्रीट बंद करने से इनकार किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के अनुसार, जलडमरूमध्य खुला है, सिर्फ उनके दुश्मनों के जहाज़ों के लिए बंद है। वहीं चीन, भारत, तुर्की और पाकिस्तान के जहाज़ अब भी इस मार्ग से गुजर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि शिपिंग मार्ग की सुरक्षा के लिए नौसेना के युद्धपोत जैसे डिस्ट्रॉयर की जरूरत पड़ सकती है। 

66
Image Credit : X

क्या मध्यपूर्व में संघर्ष बढ़ सकता है?

ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका मध्यपूर्व में अपने सैन्य प्रयासों को धीरे-धीरे कम करने पर विचार कर रहा है। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि संघर्ष-विराम की संभावना कम है, क्योंकि अमेरिका ईरान को कमजोर करने के बाद ही रोकने के बारे में सोच रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
इज़राइल (Israel)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
एक छोटी सी चूक और जिंदगी का सफर खत्म-झारखंड में 4 लोगों की मौत में उजागर हुई चौंकाने वाली वजह
Recommended image2
Today Weather: दिल्ली-NCR, UP से MP तक चढ़ रहा पारा, जानिए इन 10 शहरों में आज कितनी बढ़ेगी गर्मी
Recommended image3
फ्लाइट टिकट बुकिंग पर बड़ी अपडेट: किराए की लिमिट खत्म, जानें आप पर क्या होगा असर
Recommended image4
ईद पर यरुशलम में मिसाइल अटैक! अल-अक्सा मस्जिद के पास गिरा बम, WATCH VIDEO
Recommended image5
Now Playing
'PM Modi ही रोक सकते हैं Iran America War' फिनलैंड की ओर से किया गया सबसे बड़ा दावा
Related Stories
Recommended image1
Iran IRGC Warning Video: ईरानी कमांडर की TV पर सीधी धमकी, विरोध करने वालों को गोली मारने का आदेश?
Recommended image2
Iran Oil Crisis: ईरान युद्ध खत्म करने को ट्रंप तैयार...लेकिन सीजफायर से इनकार-क्या है स्ट्रैटजी?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved