कौन है दुल्हन श्वेता पुंडीर, जिसने विराट कोहली के साथी क्रिकेटर से की गुपचुप शादी
विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज यश दयाल ने शादी कर ली है। उनकी दुल्हन एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव की शादी अभी चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच एक और क्रिकेटर की शादी की खबर सामने आई है। जिसने गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह क्रिकेटर कोई और नहीं, बल्कि आईपीएल प्लेयर यश दयाल हैं, जिन्होंने श्वेता पुंडीर को अपना जीवन साथी बनाया है। तो आइए जानते हैं दोनों की प्रोफाइल के बारे में...
विराट कोहली की टीम के लिए खेलते हैं यश दयाल
बता दें कि यश दयाल भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हैं। वह तेज गेंदबाज हैं। यश ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में यह शादी की है। इस विवाह में सिर्फ दोनों के परिवार और बेहद करीब के लोग शामिल हुए थे। हालांकि यह पता नहीं है कि इस शादी में कोई क्रिकेट जगत की हस्ती पहुंची थी या नहीं।
कौन हैं यश दयाल की पत्नी बनीं श्वेता
यश दयाल की पत्नी बन चुकीं श्वेता पुंडीर भी कम फेमस नहीं है। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वोइंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। श्वेता दिल्ली की रहने वाली हैं।
यश दयाल पर दर्ज हैं दो रेप के केस
बता दें कि यश दयाल भी खिलाड़ी हैं, जिन पर पिछले साल रेप के 2 केस दर्ज हुए हैं। पहला मामला गाजियाबाद का है, जहां एक महिला ने उनके खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। वहीं दूसरा मामला जयपुर का है, जहां एक नाबालिग ने रेप का दर्ज कराया था। लड़की का आरोप था कि दयाल ने क्रिकेट में मदद का भरोसा देकर 2023 में दुष्कर्म किया।
IPL 2025 के फाइनल कोई भी क्रिकेट नहीं खेला
बता दें कि यश दयाल ने आईपीएल 2025 के फाइनल के बाद से कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है। वह फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं। सोशल मीडिया से भी दूरी बनाई हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शादी के बारे में भी कोई पोस्ट नहीं किया है। गौरतलब है कि आरसीबी ने आईपीएल 2026 सीज़न से पहले उन्हें टीम में बनाए रखा है, लेकिन उन पर लगे आरोपों पर कुछ नहीं बोला है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

