Kuldeep Yadav Wedding Video : उत्तराखंड के मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में शादी करने के बाद कुलदीप यादव देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पत्नी वंशिका के साथ नजर आए। शादी के बाद दोनों पहली बार साथ दिखे।  

Kuldeep Yadav News : भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका यादव को लेकर कानपुर लिए निकल पड़े हैं। बता दें कि यह हाई प्रोफाइल शादी शनिवार को उत्तराखंड के मसूरी के होटल सवॉय में संपन्न हुई। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन 7 फेरे लेते वक्त का एक वीडियो इस समय चर्चा में है। जिस पर यूजर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

सात फेरे लेते वक्त इमोशनल हुए कुलदीप यादव

शादी में सबसे खास और सबसे जरूरी रश्म होती है अग्नि के सामने 7 फेरे लेने की। यह दृश्य इतना भावुक होता है कि मंडप में मौजूद हर गेस्ट की आंखें नम हो जाती हैं। इस दौरान देखा जाता है कि अमूमन दुल्हन की नम आंखें होती हैं और वह नजरें झुकाए रहती है। लेकिन इस शादी में यह नजारा एकदम अलग था। जहां कुलदीप 7 फेरे लेते वक्त भावुक थे और नजरें झुकाए हुए थे। वहीं दुल्हन वंशिका मस्त मुस्कुराते हुए चल रहीं थीं।

शादी के बाद पहली बार साथ दिखे कुलदीप और वंशिका

बता दें कि तीन मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह के बाद दूल्हा कुलदीप यादव आज रविवार को अपनी दुल्हन को लेकर कानपुर की लिए निकल गए हैं। इस दौरान वह देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पत्नी वंशिका के साथ नजर आए। शादी के बाद दोनों पहली बार साथ दिखे। साथ में कुलदीप यादव की मां भी थीं। शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत की हस्तियां भी अपने अपने घर के लिए लौटने लगे हैं।

Scroll to load tweet…