Indore Car Accident Video : इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के सबसे पॉश रिहायशी सोसाइटी में रहने वाले एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। मौत के मंजर का जो वीडियो सामने आया वह दिल दहला देने वाला है।
इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां इंफोसिस कंपनी की एक सॉफ्टेवयर महिला इंजीनियर को एक शख्स ने कार से कुचलकर बीच सड़क पर मार डाला गया। घटना का जो वीडियो सामने आया है वह भयानक है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कैसे युवती को बीच सड़क पर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
इंदौर के सबसे पॉश इलाके की घटना
दरअसल, यह दर्दनाक घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। जहां पॉश रिहायशी सोसाइटी एमआर-11 स्थित शिव वाटिका टाउनशिप में बुधवार रात 10.30 बजे सॉफ्टवेयर इंजीनियर शम्पा पाठक को कार से कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। वहीं पुलिस ने तत्काल हत्या का केस दर्ज कर आरोपी शख्स और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पहले पिता ने किया विवाद फिर बेटे ने चढ़ा दी कार
लसूड़िया थाने के टीआई तारेश सोनी ने बताया कि सागरश्री एन्क्लेव बिल्डिंग में रहने वाले कुलदीप चोधरी ने अपना पेंटहाउस को किराए पर दिया था। जिसमें रोज नए-नए लोग आते थे। इस बात को लेकर पास में रहने वाले अन्य रहवासियों ने माकान मालिक से पहले कई बार शिकायत की थी। लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। बुधवार रात को जब हंगामा हुआ तो रहवासियों ने उस फ्लैट की लाइट बंद कर दी थी। कुछ देर बाद कुलदीप चौधरी नीचे आया और उसने उन रहवासियों की लाइट बंद कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ देर कहासुनी हुई। फिर कुलदीप का बेटा मोहित चौधरी कार लेकर आया और एक महिला कर्मचारी और फिर शंपा पांडे को टक्कर मार दी।
दरिंदों ने एक-एक हड्डी-पसली तोड़ दी
महिला इंजीनियर को कार से कुचलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में रहवासियों ने युवती को बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट कराया, लेकिन कई हड्डी-पसली टूट जाने के चलते उनकी मौत हो गई। कार की टक्कर की वारदात बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस ने वो सीटीवीवी जब्त किया और दोनों बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जो आरोपी फ्लैट में आते थे, उनकी भी जांच की जा रही है।


