MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • कौन है टायसन? गोली लगने के बावजूद J&K में जैश आतंकियों तक पहुंचा इंडियन आर्मी का K9!

कौन है टायसन? गोली लगने के बावजूद J&K में जैश आतंकियों तक पहुंचा इंडियन आर्मी का K9!

Operation Trashi Twist: J&K के किश्तवाड़ में इंडियन आर्मी डॉग टायसन को गोली लगी, फिर भी वह 2 पैरा स्पेशल फोर्सेस को JeM आतंकियों के ठिकाने तक ले गया। क्या उसी की सूझबूझ से 3 आतंकियों का अंत हुआ? घायल होने के बाद भी मिशन पूरा-यही है असली हीरो?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 22 2026, 08:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : X

J&K Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। इंडियन आर्मी डॉग टायसन (Indian Army Dog Tyson), जो 2 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) का हिस्सा है, ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में अद्भुत बहादुरी दिखाई। पैर में गोली लगने के बाद भी वह मिशन से पीछे नहीं हटा। आखिर कैसे एक K9 कमांडो ने पूरे ऑपरेशन की दिशा बदल दी?

28
Image Credit : X

आखिर छतरू में क्या हुआ था?

किश्तवाड़ के छतरू के दुर्गम और पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को इनपुट मिला कि जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed (JeM)) के आतंकी छिपे हुए हैं। यह इलाका घने जंगलों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से भरा है, जहां पहुंचना आसान नहीं होता। इसके बाद जनवरी से चल रहे “ऑपरेशन त्राशी-I” के तहत सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। ऑपरेशन के दौरान सबसे आगे Army K9 ‘टायसन’ को भेजा गया। जैसे ही वह रेंगते हुए संदिग्ध ठिकाने के पास पहुंचा, आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान टायसन के पैर में गोली लगी।

Related Articles

Related image1
लड़की ने बच्चों को बचाने के लिए लिफ्ट के दरवाज़े बंद किए, देखिए दिल दहला देने वाला CCTV
Related image2
Operation Trashi-I का सच: एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, मिट्टी के घर में छिपे आतंकियों का कैसे हुआ अंत?
38
Image Credit : X

गोली लगने के बाद भी क्यों नहीं रुका Tyson?

गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा। उसने अपनी सूंघने और लोकेशन पहचानने की ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हुए आतंकियों के सही ठिकाने का पता लगाया। उसकी वजह से 2 पैरा (Special Forces), राज्य पुलिस और CRPF की टीम सटीक जगह तक पहुंच सकी। मुठभेड़ में तीन JeM आतंकवादी मारे गए।

48
Image Credit : X

कौन था सैफुल्लाह?

मारे गए आतंकियों में JeM का कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल था। वह पिछले दो साल से इलाके में सक्रिय था और कई बार सुरक्षा बलों को चकमा देकर भाग चुका था। कहा जाता है कि वह कम से कम 20 बार गिरफ्त से बचा था। ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के पास से AK-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।

58
Image Credit : X

Operation Trashi-I क्या है?

जनवरी में शुरू किया गया Operation Trashi-I किश्तवाड़ के कठिन जंगलों और पहाड़ी इलाकों में आतंकियों के सफाए के लिए चलाया जा रहा है। इसमें चटरू, सोनार, डोलगाम और डिछार जैसे इलाके शामिल हैं। यह ऑपरेशन लगातार सर्च और एंटी-टेरर एक्शन पर फोकस कर रहा है।

68
Image Credit : X

Army K9 की भूमिका कितनी अहम?

आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में आर्मी डॉग्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। अक्टूबर 2024 में ‘फैंटम’ नाम के बेल्जियन मैलिनोइस ने भी एक ऑपरेशन में अपने हैंडलर को बचाते हुए जान दे दी थी। टायसन की बहादुरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि Army K9 सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि प्रशिक्षित सैनिक होते हैं।

 क्या आतंकियों का लंबे समय से चल रहा था खेल?

अधिकारियों के मुताबिक, ये आतंकी लंबे समय से सुरक्षा बलों के साथ लुका-छिपी का खेल खेल रहे थे। पहाड़ी और जंगल वाले इलाके का फायदा उठाकर वे बार-बार बच निकलते थे। लेकिन इस बार टायसन की तेज सूंघने की क्षमता और बहादुरी ने उनकी योजना नाकाम कर दी।

78
Image Credit : X

अभी कैसी है Tyson की हालत?

घायल टायसन को तुरंत एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। किश्तवाड़ के लोगों ने तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद राहत की सांस ली है।

88
Image Credit : X

क्या सेना के K9 यूनिट की भूमिका फिर साबित हुई?

टायसन की बहादुरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आतंकवाद विरोधी अभियानों में ट्रेंड आर्मी डॉग्स कितने अहम होते हैं। अक्टूबर 2024 में ‘फैंटम’ नाम के एक बेल्जियन मैलिनोइस ने भी मुठभेड़ में अपने साथियों की रक्षा करते हुए जान दे दी थी। किश्तवाड़, छतरू और आसपास के इलाकों में चल रहा “ऑपरेशन त्राशी-I” अभी जारी है। एक बात साफ है-भारतीय सेना के जवान और उनके K9 साथी हर हाल में देश की सुरक्षा के लिए डटे हुए हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय अपराध समाचार
क्राइम न्यूज
जम्मू और कश्मीर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Delhi Auto Driver Shocking Video: विदेशी टूरिस्ट को 18 से 20 साल की लड़कियों का ऑफर
Recommended image2
योगी के विदेश जाने से पहले अखिलेश ने चल दी सबसे बड़ी चाल, पहली बार किया खुलेआम इतना बड़ा ऐलान
Recommended image3
Chhattisgarh News: मनवा कुर्मी समाज महाअधिवेशन में CM विष्णु देव साय का संबोधन, विकास योजनाओं का जिक्र
Recommended image4
पैरामिलिट्री तैनात, हर गाड़ी पर नज़र: दिल्ली हाई अलर्ट पर क्यों है? राजधानी में मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
Recommended image5
CM Mohan Yadav Mhow Visit: 85 करोड़ विकास कार्यों का लोकार्पण, नगर पालिका व अस्पताल की घोषणा
Related Stories
Recommended image1
लड़की ने बच्चों को बचाने के लिए लिफ्ट के दरवाज़े बंद किए, देखिए दिल दहला देने वाला CCTV
Recommended image2
Operation Trashi-I का सच: एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, मिट्टी के घर में छिपे आतंकियों का कैसे हुआ अंत?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved