MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • होर्मुज़ से गुज़रे भारत के 2 LPG टैंकर: क्या PM मोदी की पहल से खुला खतरनाक समुद्री रास्ता?

होर्मुज़ से गुज़रे भारत के 2 LPG टैंकर: क्या PM मोदी की पहल से खुला खतरनाक समुद्री रास्ता?

Breaking News: क्या PM मोदी की कूटनीतिक पहल ने खोल दिया खतरनाक Hormuz Strait का रास्ता? 4 दौर की फोन बातचीत के बाद भारत के LPG टैंकर Shivalik और Nanda Devi सुरक्षित गुजर गए। क्या इससे टल गया भारत का बड़ा ऊर्जा संकट?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 14 2026, 01:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

PM Modi Iran Diplomacy: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारत के झंडे वाले Shipping Corporation of India (SCI) के दो बड़े LPG टैंकर Shivalik और Nanda Devi सुरक्षित तरीके से Hormuz Strait (होर्मुज़ जलडमरूमध्य) पार कर चुके हैं और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं। यह वही समुद्री रास्ता है जिसे दुनिया के सबसे संवेदनशील और रणनीतिक शिपिंग रूट में गिना जाता है। पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में तनाव के कारण कई जहाज़ों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी।

27
Image Credit : X

क्या कूटनीतिक बातचीत से खुला होर्मुज़ का रास्ता?

सूत्रों के मुताबिक इन जहाज़ों का सुरक्षित गुजरना अचानक नहीं हुआ। इसके पीछे भारत और ईरान के बीच कई दौर की बातचीत हुई। भारत के विदेश मंत्री S. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से लगातार चार बार फोन पर बातचीत की। यह बातचीत 28 फरवरी, 5 मार्च, 10 मार्च और 12 मार्च को हुई थी। इसके बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से सीधे बातचीत की। माना जा रहा है कि इसी कूटनीतिक प्रयास के बाद भारतीय जहाज़ों को सुरक्षित रास्ता मिल सका।

Related Articles

Related image1
Iran Israel War Update: सऊदी एयर बेस पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, US के 5 रीफ्यूलिंग प्लेन डैमेज
Related image2
Iran Tanker Attack में मारे गए देवनंदन प्रसाद सिंह आखिर कौन थे? जिनके परिवार ने खोला बड़ा राज!
37
Image Credit : X

 'शिवालिक' और 'नंदा देवी' जहाज़ों में क्या है खास?

  • भारत की ओर आ रहे इन दोनों जहाज़ों में बड़ी मात्रा में गैस और अन्य सामान लदा हुआ है।
  • Shivalik टैंकर में करीब 40,000 मीट्रिक टन LPG गैस भरी हुई है।
  • Nanda Devi जहाज़ भी भारी मात्रा में ऊर्जा से जुड़ा सामान लेकर भारत की तरफ बढ़ रहा है।
  • ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से इन जहाज़ों का सुरक्षित पहुंचना भारत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
47
Image Credit : X

क्यों खतरनाक बन गया था होर्मुज़ जलडमरूमध्य?

दरअसल हाल ही में अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था। इसके जवाब में ईरान ने भी उस इलाके में कई रणनीतिक कदम उठाए। इसी वजह से Hormuz Strait से गुजरने वाले सैकड़ों जहाज़ों की आवाजाही प्रभावित हुई। रिपोर्ट के मुताबिक उस समय वहां भारत के झंडे वाले करीब 28 जहाज़ भी फंसे हुए थे।

57
Image Credit : X

क्या बाकी भारतीय जहाज़ों को भी मिलेगी राहत?

भारत सरकार अब इस इलाके में मौजूद बाकी भारतीय जहाज़ों के लिए भी सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है। शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव Rajesh Kumar Sinha ने बताया कि एक और भारतीय टैंकर Jag Prakash भी इस रणनीतिक समुद्री रास्ते के पूर्वी हिस्से से आगे बढ़ चुका है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि धीरे-धीरे भारतीय जहाज़ों की आवाजाही सामान्य हो सकती है।

67
Image Credit : X

खाड़ी में कितने भारतीय नाविक काम करते हैं?

पूरे खाड़ी क्षेत्र में व्यापारिक जहाज़ों, बंदरगाहों और अपतटीय प्लेटफॉर्म पर लगभग 23,000 भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। ऐसे में इस इलाके में बढ़ता तनाव भारत के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।

77
Image Credit : X

क्या भारत ने टाल दिया बड़ा ऊर्जा संकट?

विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर होर्मुज़ जलडमरूमध्य लंबे समय तक बंद रहता, तो इसका असर भारत की ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार दोनों पर पड़ सकता था। ऐसे में कूटनीतिक बातचीत के जरिए जहाज़ों को सुरक्षित रास्ता मिलना भारत के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
अमेरिका
इज़राइल (Israel)
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
दुल्हन ने दूल्हे को कसकर पकड़ा और...शादी के मंडप में अश्लीलता की हदें पार-WATCH VIDEO
Recommended image2
7 फेरे से पहले 7 तस्वीरों में कुलदीप-वंशिका का लुक, 1 फोटो ने जीता दिल
Recommended image3
Now Playing
LPG Crisis के बीच Good News, उधर ईरान के खिलाफ भयंकर कदम उठा सकता है अमेरिका। Robinder Sachdev
Recommended image4
Now Playing
Iran से बात करने पर PM Modi से क्यों नाराज हो गए Asaduddin Owaisi ?
Recommended image5
Now Playing
Strait Of Hormuz Crisis: सरकार ने माना LPG गैस की है कमी...! जानें कैसे हैंडल होगी सिचुएशन- WATCH
Related Stories
Recommended image1
Iran Israel War Update: सऊदी एयर बेस पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, US के 5 रीफ्यूलिंग प्लेन डैमेज
Recommended image2
Iran Tanker Attack में मारे गए देवनंदन प्रसाद सिंह आखिर कौन थे? जिनके परिवार ने खोला बड़ा राज!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved