MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • गुरूग्राम में 4 महीने पहले दुल्हन बनी नर्स को पति ने दिया जहर का इंजेक्शन

गुरूग्राम में 4 महीने पहले दुल्हन बनी नर्स को पति ने दिया जहर का इंजेक्शन

नई शादी, अचानक मौत! क्या पति ने ज़हर का इंजेक्शन दिया? गुरुग्राम में 23 वर्षीय नई शादीशुदा महिला की मौत से सनसनी। परिवार ने पति पर ज़हर का इंजेक्शन देने का आरोप लगाया। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच सामने आएगा।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 20 2026, 03:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

Gurugram Newlywed Dowry Case: गुरुग्राम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 4 महीने बाद ही 23 साल की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने सीधे तौर पर पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सवाल यह उठता है कि क्या यह एक हादसा था या फिर सोची-समझी साजिश?

25
Image Credit : Getty

आखिर क्या हुआ उस शाम, जब काजल की मौत हुई?

मृतक महिला की पहचान काजल के रूप में हुई है, जो गढ़ी हरसरू गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को काजल अपनी बहन और भाभी के साथ घर पर थी। इसी दौरान उसका पति अरुण शर्मा उसे नीचे बुलाकर ले गया। कुछ ही देर बाद जब उसकी भाभी नीचे पहुंचीं, तो उन्होंने जो देखा वह बेहद डरावना था-काजल की नाक से खून बह रहा था और उसकी हालत तेजी से बिगड़ रही थी। परिवार के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Related image1
Gurugram Viral: सरेआम थप्पड़ बरसाती रही महिला, चुपचाप पिटता रहा शख्स-WATCH VIDEO
35
Image Credit : X

क्या वॉशरूम में मिली सिरिंज बनी सबसे बड़ा सुराग?

इस मामले में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब परिवार को घर के वॉशरूम से एक सिरिंज मिली। यहीं से शक और गहरा हो गया। परिवार का आरोप है कि काजल के पति अरुण ने उसे ज़हर का इंजेक्शन दिया। यह दावा फिलहाल जांच के दायरे में है, लेकिन सिरिंज का मिलना मामले को और रहस्यमयी बना देता है। पुलिस ने इस सबूत को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

45
Image Credit : Getty

प्रेम विवाह के बाद अचानक कैसे बिगड़ गई रिश्ते की कहानी?

काजल और अरुण की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। यह एक लव मैरिज थी। काजल एक निजी अस्पताल में नर्स थी। अरुण एक्स-रे टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही अरुण ने अपनी नौकरी छोड़ दी। इसके बाद दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। इस महीने की शुरुआत में दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद काजल अपने मायके चली गई। कुछ समय बाद अरुण भी वहीं आकर रहने लगा।

55
Image Credit : Getty

क्या यह दहेज हत्या का मामला है?

परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 10 थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ASI जगदीश चंद के अनुसार, “मामले की जांच जारी है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा।” डॉक्टरों ने काजल के शव का पोस्टमार्टम किया है और विसरा (आंतरिक अंग) जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही यह साफ होगा कि क्या ज़हर दिया गया था? या मौत किसी और वजह से हुई? फिलहाल, यह मामला पूरी तरह जांच पर निर्भर है और हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
हरियाणा अपराध समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
वाराणसी के सूर्य प्रताप सिंह मर्डर का सामने आया खौफनाक VIDEO, जिसने भी देखा सेहम गया
Recommended image2
वाराणसी: पिता ड्राइवर, मां दाई… बेटे से थी उम्मीदें, सूर्य प्रताप की कहानी सुनकर भर आएंगी आंखें
Recommended image3
..तो क्या खत्म होगी ईरान की दादागीरी, नेतन्याहू ने मुस्लिम देशों के सामने रखा गजब प्लान
Recommended image4
Now Playing
Petrol-Diesel Price Hike: देश में बढ़ गए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, क्या बोले लोग?
Recommended image5
'मस्जिद से बाहर निकलो', कहां के पीएम का मुस्लिमों ने किया विरोध, जानें नाराजगी की वजह?
Related Stories
Recommended image1
Gurugram Viral: सरेआम थप्पड़ बरसाती रही महिला, चुपचाप पिटता रहा शख्स-WATCH VIDEO
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved