MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Ghaziabad Sisters Suicide: 20 घंटे मोबाइल, K-pop और हॉरर गेम्स! फोन डेटा से सामने आया डरावना सच

Ghaziabad Sisters Suicide: 20 घंटे मोबाइल, K-pop और हॉरर गेम्स! फोन डेटा से सामने आया डरावना सच

Ghaziabad Sisters Suicide Case: मोबाइल डेटा से खुलासा हुआ कि तीनों बहनें दिन में 20 घंटे K-pop, कार्टून और हॉरर गेम्स में डूबी थीं। क्या डिजिटल फैंटेसी, अकेलापन और ऑनलाइन एडिक्शन उनकी मौत की वजह बना?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 11 2026, 10:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Ghaziabad Three Sisters Suicide Case: गाजियाबाद के भारत सिटी इलाके में तीन नाबालिग बहनों की कथित आत्महत्या का मामला सिर्फ एक दुखद घटना नहीं है, बल्कि यह आज के डिजिटल दौर में बच्चों की मानसिक स्थिति पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें दिन में करीब 20 घंटे मोबाइल फोन पर बिताती थीं। फोन डेटा से पता चला है कि उनका ज़्यादातर समय K-pop, कोरियन ड्रामा, कार्टून और ऑनलाइन गेम्स में गुजरता था।

26
Image Credit : X

फोन डेटा ने क्या-क्या चौंकाने वाले राज़ खोले?

पुलिस को यह अहम डेटा उस मोबाइल फोन से मिला, जिसे बहनों के पिता ने उनकी मौत से करीब 15 दिन पहले एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर बेच दिया था। फोरेंसिक जांच में सामने आया कि फोन में वही कंटेंट मौजूद था, जिसका ज़िक्र बहनों ने अपने सुसाइड नोट में किया था।

डेटा के मुताबिक:

  • तीनों बहनें रोज़ करीब 20 घंटे फोन इस्तेमाल करती थीं
  • K-pop और कोरियन कंटेंट सबसे ज़्यादा देखा जाता था
  • फोन में कई ऑनलाइन और हॉरर गेम्स मौजूद थे
  • YouTube हिस्ट्री में कोरियन, चीनी और जापानी गानों की लंबी लिस्ट मिली

Related Articles

Related image1
Ghaziabad Sisters Suicide: लड़कियों के पिता की 2 नहीं 3 बीवियां, अब तक कोई क्यों नहीं आईं सामने?
Related image2
Ghaziabad Sisters Suicide: दिमाग पर कैसे हावी हो रहे टास्क बेस्ड गेम, एक्सपर्ट से जानें काम की चीज
36
Image Credit : X

क्या हॉरर गेम्स बच्चों के दिमाग पर असर डालते हैं?

सुसाइड नोट में जिन गेम्स का ज़िक्र था, वे भी फोन में पाए गए। इनमें Poppy Playtime, The Baby in Yellow, Ice Scream Man, Evil Nun और Ice Game जैसे हॉरर टाइटल्स शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि ऐसे गेम्स बच्चों के मानसिक संतुलन पर गहरा असर डाल सकते हैं। इसी वजह से पुलिस ने इन गेम्स पर बैन लगाने के लिए सरकार को रिपोर्ट भेजी है।

46
Image Credit : X

ऑनलाइन फैंटेसी और अकेलेपन का खतरनाक मेल?

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कोविड के बाद तीनों बहनों ने स्कूल जाना लगभग छोड़ दिया था। उनके दोस्त बहुत कम थे या शायद थे ही नहीं। वे एक-दूसरे और अपने फोन पर पूरी तरह निर्भर हो गई थीं। उन्होंने साल 2025 में K-drama और कार्टून कैरेक्टर्स पर आधारित एक YouTube चैनल भी शुरू किया था, जिसके 2,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। लेकिन कथित आत्महत्या से करीब 10 दिन पहले यह चैनल डिलीट कर दिया गया।

56
Image Credit : ANI

YouTube चैनल हटने से क्या टूटी उनकी दुनिया?

पुलिस के मुताबिक, चैनल तब हटाया गया जब पिता ने कोरियन कल्चर के प्रति उनके बढ़ते जुनून पर आपत्ति जताई। जांच एजेंसियां अब यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि क्या चैनल डिलीट होना और फोन छीने जाना बच्चों के लिए मानसिक झटका साबित हुआ।

66
Image Credit : ANI

कोरियन नाम और अलग पहचान की चाह क्यों?

एक प्राइवेट ट्यूटर ने बताया कि तीनों बहनें खुद को कोरियन नामों-मारिया, अलीज़ा और सिंडी-से बुलवाती थीं और दावा करती थीं कि उन्हें कोरिया और चीन से गोद लिया गया है। यह बात उनके ऑनलाइन फैंटेसी वर्ल्ड में पूरी तरह डूब जाने की ओर इशारा करती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
Recommended image2
वंदे मातरम गाना अब अनिवार्य, स्कूलों के लिए भी नए दिशानिर्देश जारी
Recommended image3
गजब! कचरे में फेंका 13 लाख का सोना, पुलिस ने 3 दिन में खोजकर परिवार को लौटाया
Recommended image4
'हमें टॉयलेट पेपर की तरह यूज किया' पाक मंत्री ने भरे सदन में कबूला शर्मनाक सच
Recommended image5
UP Health Update: योगी सरकार का बड़ा फैसला, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी बनेगी वेस्ट यूपी का हेल्थ हब
Related Stories
Recommended image1
Ghaziabad Sisters Suicide: लड़कियों के पिता की 2 नहीं 3 बीवियां, अब तक कोई क्यों नहीं आईं सामने?
Recommended image2
Ghaziabad Sisters Suicide: दिमाग पर कैसे हावी हो रहे टास्क बेस्ड गेम, एक्सपर्ट से जानें काम की चीज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved