Bihar Double Murder Case: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में पार्किंग विवाद के बाद नवी हुसैन की बीच बाजार गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद भीड़ ने आरोपी को मार डाला। इस खौफनाक वारदात पर तेजस्वी यादव और चंद्रशेखर आजाद समेत कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी।

Shocking Crime: बिहार के एक भीड़भाड़ वाले बाजार से आई एक खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वजह इतनी छोटी थी कि सुनकर यकीन करना मुश्किल है, सिर्फ पार्किंग को लेकर हुआ विवाद।

घटना के बाद जो तस्वीर सामने आई, उसने लोगों को और ज्यादा डरा दिया। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी सिर लेकर खुलेआम घूमता रहा। बाजार में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। यह घटना समाज और कानून व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर सवाल खड़े करती है। मामला अररिया जिले के फोर्बेस्गंज का है, जहां नवी हुसैन नाम के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने अब राजनीतिक बहस भी तेज कर दी है।

मामूली पार्किंग विवाद बना मौत की वजह

स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद सिर्फ पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था। पहले बहस हुई और फिर देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने नवी हुसैन पर हमला कर दिया और बीच बाजार ही गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोग भी समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या।

यह भी पढ़ें: फारबिसगंज मर्डर होते देखती रही भीड़, छाती पर बैठकर चाक़ू चलता रहा रवि, CCTV वायरल

सैकड़ों लोगों के सामने हुई वारदात

इस घटना की सबसे डराने वाली बात यह है कि यह सब भीड़भाड़ वाले बाजार में हुआ। वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी आगे नहीं आ सका। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर दिनदहाड़े बाजार में इस तरह की वारदात हो सकती है, तो आम आदमी कितना सुरक्षित है।

आरोपी की भी भीड़ ने कर दी हत्या

मामले में एक और गंभीर मोड़ तब आया जब गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी भी हत्या कर दी। कानून के जानकारों का कहना है कि यह स्थिति और भी खतरनाक है। जब लोग खुद ही फैसला करने लगते हैं, तो समाज में भीड़तंत्र का खतरा बढ़ जाता है।

नेताओं की प्रतिक्रिया से बढ़ी राजनीतिक बहस

इस घटना के बाद कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। चंद्रशेखर आज़ाद ने इसे इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना बताया और कहा कि अगर कानून का डर खत्म होगा तो समाज में अराजकता बढ़ेगी।

वहीं तेजस्वी यादव ने भी इस मामले को लेकर बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: ट्रंप बोले “ऐतिहासिक जीत”, लेकिन अमेरिकी सेना क्यों नहीं मान रही ईरान सीजफायर को अपनी सफलता?