Dubai International Airport के पास सोमवार को एक ड्रोन से जुड़ी घटना के बाद फ्यूल टैंक में आग लग गई। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एहतियात के तौर पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है और यात्रियों को अपनी एयरलाइन से अपडेट लेने की सलाह दी गई है। 

Dubai Airport Attack: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को दुनिया के सबसे बिजी एयरपोर्ट्स में से एक दुबई इंटरनेशन एयरपोर्ट (DXB) के पास एक संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ है। इस हमले के बाद एयरपोर्ट के नजदीकी इलाके में स्थित एक फ्यूल टैंक में भीषण आग लग गई। सुरक्षा कारणों से दुबई एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

ड्रोन की टक्कर से फ्यूल टैंक में लगी आग

दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक, एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन से जुड़ी घटना में फ्यूल टैंक प्रभावित हुआ, जिसके बाद वहां आग लग गई। इमरजेंसी सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक दिया। अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि आग को सफलतापूर्वक काबू में कर लिया गया है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिए गए ताकि यात्रियों, कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

Scroll to load tweet…

एहतियात के तौर पर सभी उड़ानें रोकी गईं

ड्रोन घटना के बाद दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी (Dubai Civil Aviation Authority) ने एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट की सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी के लिए सीधे एयरलाइन से संपर्क करें और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें। दुबई जैसे ग्लोबल ट्रैवल हब में उड़ानों का रुकना दुनिया भर के यात्रियों के लिए बड़ी खबर माना जा रहा है, क्योंकि यह एयरपोर्ट हर दिन हजारों अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हैंडल करता है।

Scroll to load tweet…

पहली बार नहीं, पहले भी मिल चुके हैं ड्रोन खतरे

अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन से जुड़ा खतरा पहली बार नहीं सामने आया है। हाल के महीनों में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे एयरपोर्ट, पोर्ट और ऑयल फैसिलिटी की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां अब ड्रोन गतिविधियों पर ज्यादा निगरानी रख रही हैं।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बढ़ी चिंता

यह घटना ऐसे समय हुई है जब मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पहले से ही संवेदनशील बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालिया संघर्ष के दौरान ईरान ने UAE की ओर 1800 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। हालांकि ज्यादातर को एयर डिफेंस सिस्टम ने रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर लिया। इस जंग के कारण खाड़ी क्षेत्र के कई अहम ठिकानों जैसे एयरपोर्ट, बंदरगाह और तेल सुविधाओं को निशाना बनाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।