MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • दिल्ली में मौसम हो गया Awesome… काले-घने बादलों ने बदल दिया राजधानी का मिजाज

दिल्ली में मौसम हो गया Awesome… काले-घने बादलों ने बदल दिया राजधानी का मिजाज

Delhi Rain Weather Update: दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज। काले-घने बादलों और रुक-रुक कर हो रही बारिश से राजधानी में तापमान गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव हुआ है और अगले कुछ दिनों में मौसम फिर बदल सकता है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Mar 20 2026, 04:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
दिल्ली में अचानक बदला मौसम, काले बादलों और बारिश से मिली राहत
Image Credit : ANI

दिल्ली में अचानक बदला मौसम, काले बादलों और बारिश से मिली राहत

मार्च की शुरुआत में जहां दिल्ली में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी, वहीं महीने के आखिर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह से राजधानी में काले-घने बादलों का डेरा और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने पूरे शहर का मिजाज बदल दिया।

बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को कुछ दिनों पहले तक महसूस हो रही गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश होती रही, जिससे सड़कें भीग गईं और मौसम सुहावना हो गया।

27
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदला दिल्ली का मौसम
Image Credit : ANI

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदला दिल्ली का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम में आया यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में सक्रिय इस सिस्टम के कारण बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। इसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अखिल श्रीवास्तव के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जो सामान्य से कुछ कम है।

Related Articles

Related image1
मार्च में तूफानी मौसम! लखनऊ में अचानक बारिश और तेज हवाएं, 24 घंटे का अलर्ट
Related image2
प्रिंसिपल के सामने क्यों मारी गईं सूर्य प्रताप सिंह को 8 गोलियां? वाराणसी कॉलेज मर्डर की पूरी कहानी
37
आज शाम तक रह सकता है बारिश का असर
Image Credit : ANI

आज शाम तक रह सकता है बारिश का असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश और बादलों का यह सिलसिला आज शाम या देर रात तक जारी रह सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ जाएगा। जैसे ही यह सिस्टम आगे बढ़ेगा, दिल्ली का आसमान साफ होने लगेगा और बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी।

47
शनिवार के बाद फिर बढ़ सकता है तापमान
Image Credit : ANI

शनिवार के बाद फिर बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार के बाद से दिल्ली में तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो सकता है। हालांकि तुरंत तेज गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल कुछ दिन तक तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम बना रह सकता है।

57
बारिश की वजह से कई जगह लगा ट्रैफिक जाम
Image Credit : ANI

बारिश की वजह से कई जगह लगा ट्रैफिक जाम

शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश का असर दिल्ली की सड़कों पर भी देखने को मिला। कई इलाकों में पानी जमा होने और गाड़ियों की रफ्तार धीमी होने की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। ऑफिस जाने वाले लोगों को सुबह के समय थोड़ा ज्यादा समय सड़क पर बिताना पड़ा।

67
उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में भी बदला मौसम
Image Credit : ANI

उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में भी बदला मौसम

दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

  • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
  • पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

इस बदलाव की वजह से पूरे उत्तर भारत में मौसम पहले से ज्यादा ठंडा और सुहावना महसूस हो रहा है।

77
अगले कुछ दिनों में ऐसा रह सकता है मौसम
Image Credit : ANI

अगले कुछ दिनों में ऐसा रह सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद धूप बढ़ेगी और तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राजधानी दिल्ली में लोग इस अचानक बदले मौसम का आनंद ले रहे हैं, क्योंकि मार्च के महीने में ऐसी ठंडक कम ही देखने को मिलती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
वाराणसी के सूर्य प्रताप सिंह मर्डर का सामने आया खौफनाक VIDEO, जिसने भी देखा सेहम गया
Recommended image2
वाराणसी: पिता ड्राइवर, मां दाई… बेटे से थी उम्मीदें, सूर्य प्रताप की कहानी सुनकर भर आएंगी आंखें
Recommended image3
..तो क्या खत्म होगी ईरान की दादागीरी, नेतन्याहू ने मुस्लिम देशों के सामने रखा गजब प्लान
Recommended image4
Now Playing
Petrol-Diesel Price Hike: देश में बढ़ गए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, क्या बोले लोग?
Recommended image5
'मस्जिद से बाहर निकलो', कहां के पीएम का मुस्लिमों ने किया विरोध, जानें नाराजगी की वजह?
Related Stories
Recommended image1
मार्च में तूफानी मौसम! लखनऊ में अचानक बारिश और तेज हवाएं, 24 घंटे का अलर्ट
Recommended image2
प्रिंसिपल के सामने क्यों मारी गईं सूर्य प्रताप सिंह को 8 गोलियां? वाराणसी कॉलेज मर्डर की पूरी कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved