MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Delhi Weather Update: आज दिल्ली में कोहरा और ठंड बढ़ाएंगी मुश्किलें? जानिए IMD का लेटेस्ट अलर्ट

Delhi Weather Update: आज दिल्ली में कोहरा और ठंड बढ़ाएंगी मुश्किलें? जानिए IMD का लेटेस्ट अलर्ट

Delhi Weather Report 5 February 2026: दिल्ली में 5 फरवरी को घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। जानिए आज का तापमान, AQI, येलो अलर्ट और ट्रैवल पर पड़ने वाले असर की पूरी जानकारी।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Feb 05 2026, 05:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

5 फरवरी 2026 को दिल्ली वालों की सुबह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ शुरू हो सकती है। कई इलाकों में इतनी धुंध रहेगी कि सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं देगा। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है, इसलिए ऑफिस जाने वाले और स्कूल बसों को खास सावधानी बरतनी होगी। ठंडी हवा के चलते लोग रजाई और जैकेट में ही दुबके नजर आएंगे।

25
Image Credit : Getty

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 5 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रह सकता है। रात के समय पारा और गिरकर 8 से 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है, जिसकी वजह से ठंड का एहसास ज्यादा रहेगा।

Related Articles

Related image1
Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश, तेज हवा और कोहरा, जानिए ठंड कितनी बढ़ेगी?
Related image2
Noida Weather Forecast: नोएडा में आज छंटेगा कोहरा, जानिए धूप से कितनी मिलेगी राहत
35
Image Credit : Getty

दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा रहने के कारण IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। हल्की हवाएं 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे दिन में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन ठंड पूरी तरह से कम नहीं होगी।

45
Image Credit : Getty

ठंड और कम हवा की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है। AQI 250 से 300 के बीच रहने का अनुमान है। कोहरे का असर हवाई और रेल यातायात पर भी दिख सकता है। कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हो सकती हैं, वहीं हाईवे पर विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह सकती है। ड्राइविंग करते वक्त फॉग लाइट्स का इस्तेमाल बेहद जरूरी होगा।

55
Image Credit : Getty

डॉक्टरों की सलाह है कि इस मौसम में गर्म कपड़े पहनें, गर्म पानी पिएं और सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें। बुजुर्गों और बच्चों को खास ख्याल रखने की जरूरत है। 6 से 8 फरवरी तक भी सुबह कोहरा बना रहेगा, हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली समाचार

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
Sorry Papa..लिख आधी रात नौवीं मंजिल से कूदीं 12, 14 और 16 साल की बहनें, जानें किस 1 लत ने ले ली जान
Recommended image2
UP Govt Update: मोरना गंगा सहकारी चीनी मिल विस्तार पर मुहर, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
Recommended image3
Now Playing
‘ये बर्दाश्त के बाहर है!’ Priyanka Gandhi का Nishikant Dubey और सरकार पर तीखा पलटवार
Recommended image4
Alarming Delhi Report: राजधानी में 15 दिन में 807 लोग गायब, सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां
Related Stories
Recommended image1
Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश, तेज हवा और कोहरा, जानिए ठंड कितनी बढ़ेगी?
Recommended image2
Noida Weather Forecast: नोएडा में आज छंटेगा कोहरा, जानिए धूप से कितनी मिलेगी राहत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved