- Home
- News
- Uttam Nagar Murder Case: कौन है तरुण कुमार? जिसके इंसाफ के लिए दिल्ली में हो गया UP वाला एक्शन!
Uttam Nagar Murder Case: कौन है तरुण कुमार? जिसके इंसाफ के लिए दिल्ली में हो गया UP वाला एक्शन!
Delhi Tarun Murder Case: दिल्ली के उत्तम नगर हुए में 26 वर्षीय तरुण कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने यूपी के योगी सरकार वाला एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वहीं इस हत्यकांड की एक मास्टर माइंड महिला को भी गिरफ्तार किया है।

दिल्ली के उत्तम नगर तरुण कुमार हत्याकांड
दिल्ली के उत्तम नगर की हस्तसाल जेजे कॉलोनी में होली के दिन हुई 26 वर्षीय तरुण कुमार की हत्या मामले में पुलिस अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें एक नाबालिग भी। वहीं तीन महिलाओं को भी अरेस्ट किया गया है, जो दिल्ली के ख्याला इलाके में छुपी हुई थी। वहीं इस मामले में और कुछ लोगों के पकड़े जाने की संभावना है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एक के बाद एक तगड़ा एक्शन ले रही है।
दिल्ली में एक गुब्बारे ने करा दी खून की होली
दरअसल, यह पूरा मामला पानी के गुब्बारे फेंकने से शुरू हुआ था। जो देखते ही देखते बाद में मारपीट में बदल गया, जिसमें तरुण कुमार की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कित एक 11 साल की बच्ची छत पर होली खेल रही थी, तभी उसके द्वारा फेंका गया रंग भरा एक गुब्बारा नीचे रास्ते से गुजर रही एक मुस्लिम समुदाय की युवती को जा लगा। इसके बाद दोनों परिवार वाले सड़क पर इकट्ठा हो गए और एक दूसरे के साथ गाली ग्लौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए।
होली के एक दिन बाद तरुण कुमार की मौत
घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया। बताया जाता है कि इस दौरान घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हल्की-फुल्की चोट के कारण उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं तरुण कुमार की अगले दिन यानि 5 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई।
तरुण हत्याकांड के बाद दिल्ली में तनाव
तरुण कुमार की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और कुछ असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने लगे। शुक्रवार को इलाके में तनाव काफी बढ़ गया और हिंदू संगठनों ने घटना का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं सड़क को भी जाम कर दिया गया। वहीं सभी आरोपियों को नहीं पकड़ने तक, इलाके की दुकानों को बंद रखने का ऐलान किया गया। इसके बाद हालत बिगड़ते हुए देख इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान पहुंचे और उन्हें तैनात कर दिए गए। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस उनकी धरपकड़ शुरू कर दी।
तरुण हत्यकांड की मास्टर माइंड है एक महिला
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। इस तीन महिलाओं में सायरा नाम की युवती इस पूरे हत्याकांड की प्रमुख्य आरोपी है। जिसने अपने समुदाय के लोगों को पूरा मामला गलत तरीके से बताया और अपने परिवार को बुलाकर उकसाते हुए खूनी संघर्ष शुरू करवाया था। दिल्ली सरकार और पुलिस ने यूपी की तर्ज पर उसके घर को रविवार को बुलडोजर से ढहा दिया। सायरा के अलावा हिरासत में ली गईं दो अन्य महिलाएं शरीफ और सलमा शामिल हैं।
वो मिन्नतें करते रहे और वो मारते रहे लाठी-डंडे
वहीं इस पूरे मामले में तरुण के पिता का कहना है कि हमने गुब्बारे लगने के बाद दूसरे समुदाय से माफी भी मांग ली थी। कहा था बच्ची है गलती हो गई। लेकिन इसके बावजूद महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और उसके परिजन और रिश्तेदारों को लाठी-डंडों से बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने मेरे बेटे तरुण को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया।
कौन था दिल्ली के उत्तम नगर का तरुण कुमार?
बता दें कि 26 वर्षीय तरुण कुमार दिल्ली के उत्तम नगर की हस्तसाल जेजे कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। परिजनों का कहना है कि वह परिवार का सहारा बनने के लिए डिजिटल मार्केटिंग की पढ़ाई कर रहा था। हमारे परिवार की उससे बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन उन लोगों ने हमारे बेटे की बेरहमी से मार डाला।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

