MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Fact Check: 'यह रोड मुसलमान के लिए नहीं' वायरल वीडियो की गाजियाबाद पुलिस ने खोल दी पोल

Fact Check: 'यह रोड मुसलमान के लिए नहीं' वायरल वीडियो की गाजियाबाद पुलिस ने खोल दी पोल

Delhi Dehradun Expressway viral video: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ा एक वीडियो वायरल है, जिसमें दीवारों पर आपत्तिजनक स्लोगन लिखे होने का दावा किया गया। पुलिस ने इसे भ्रामक बताया और पोस्ट शेयर न करने की अपील की है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 27 2026, 12:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर आपत्तिजनक स्लोगन का दावा
Image Credit : X@iamnarendranath

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आपत्तिजनक स्लोगन का दावा

नए-नए बने Delhi-Dehradun Expressway से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में हाईवे की दीवारों और फ्लाईओवर पर एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे होने का दावा किया जा रहा है। कुछ पोस्ट में कहा गया कि “यह हाईवे मुसलमानों के लिए नहीं है” जैसे संदेश दीवारों पर लिखे गए हैं।

वीडियो के साथ यह भी दावा किया गया कि इसकी जिम्मेदारी हिन्दू रक्षा दाल से जुड़े लोगों ने ली है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अलग बयान सामने आया है, जिससे पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

25
पहले जानिए क्या है वीडियो में दावा?
Image Credit : X@iamnarendranath

पहले जानिए क्या है वीडियो में दावा?

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे क्लिप में हाईवे की दीवारों पर कथित तौर पर भड़काऊ नारे लिखे दिखाई देते हैं। पोस्ट के साथ यह लोकेशन भी बताई जा रही है कि ये स्लोगन मुंडका फ्लाईओवर के पास लिखे गए हैं। कुछ पोस्ट में यह भी कहा गया कि संगठन की महिला विंग ने इस काम को अंजाम दिया। लेकिन इन दावों की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

Related Articles

Related image1
पुरी बीच पर दिखीं डॉल्फ़िन! कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ और रोमांचक नजारा-Watch Video
Related image2
यूपी के संभल में अनोखा रेलवे फाटक: न गेट-न बैरियर, रेलकर्मी खुद करता है क्रॉसिंग बंद-WATCH
35
लोकेशन पर उठा सवाल
Image Credit : X@iamnarendranath

लोकेशन पर उठा सवाल

वीडियो में बताई गई जगह को लेकर भी भ्रम की स्थिति है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मुंडका के पास से देहरादून हाईवे नहीं गुजरता। यानी वीडियो में बताई गई लोकेशन और असल रूट के बीच मेल नहीं बैठ रहा। उधर, Ghaziabad Police Commissionerate ने सोशल मीडिया पर साफ किया है कि उनकी सीमा में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि धार्मिक सद्भाव को प्रभावित करने वाली यह पोस्ट भ्रामक है और बिना सत्यापन के ऐसे कंटेंट को शेयर न किया जाए। पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

धार्मिक सदभाव प्रभावित करने वाली यह पोस्ट भ्रामक है । पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की सीमाओं के अन्तर्गत इस प्रकार की कोई घटना नही हुई है । कृप्या बिना सत्यापित किये धार्मिक सदभाव प्रभावित करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर ना करे । अफवाह न फैलाएं, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जायेगी…

— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) February 27, 2026

45
क्यों गंभीर है मामला?
Image Credit : X@iamnarendranath

क्यों गंभीर है मामला?

देश में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे सामने आते हैं। लेकिन जब बात किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नारेबाजी की हो, तो मामला संवेदनशील हो जाता है। जानकारों का मानना है कि ऐसे वीडियो या पोस्ट को शेयर करने से पहले उसकी लोकेशन, तारीख और आधिकारिक पुष्टि जरूर जांचनी चाहिए। अधूरी जानकारी कई बार समाज में तनाव पैदा कर सकती है।

55
सोशल मीडिया यूजर्स के लिए जरूरी सलाह
Image Credit : X@iamnarendranath

सोशल मीडिया यूजर्स के लिए जरूरी सलाह

  • किसी भी वायरल वीडियो को तुरंत सच न मानें।
  • आधिकारिक बयान या विश्वसनीय स्रोत का इंतजार करें।
  • धार्मिक या सामुदायिक मुद्दों पर पोस्ट शेयर करने से पहले दो बार सोचें।

पुलिस प्रशासन ने भी साफ कहा है कि भ्रामक और अपुष्ट सामग्री साझा करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकता है।

फिलहाल वायरल वीडियो में किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पुलिस इकाइयों ने अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। ऐसे में जरूरी है कि लोग संयम बरतें और बिना सत्यापन के किसी भी धार्मिक सद्भाव को प्रभावित करने वाली सामग्री आगे न बढ़ाएं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shimla Shocker: अस्पताल से इंसान का कटा पैर मुंह में दबाकर ले गया कुत्ता-WATCH VIDEO
Recommended image2
'2 महीने में पहली बार ऐसा हुआ', मुंबई में विदेशी महिला ने सुनाई 15 मिनट तक हुई बदसलूकी की कहानी
Recommended image3
Now Playing
Delhi Excise Policy Case : Arvind Kejriwal और Manish Sisodia हुए बरी, रो पड़े पूर्व सीएम
Recommended image4
सुहागरात मनाने से दुल्हन का इनकार, वजह जानकर सास ने जमकर कूटा-VIDEO
Recommended image5
Delhi Liquor Policy Case: केजरीवाल-सिसोदिया संग कौन थे वो 21 लोग जिन्हें मिली क्लीन चिट?
Related Stories
Recommended image1
पुरी बीच पर दिखीं डॉल्फ़िन! कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ और रोमांचक नजारा-Watch Video
Recommended image2
यूपी के संभल में अनोखा रेलवे फाटक: न गेट-न बैरियर, रेलकर्मी खुद करता है क्रॉसिंग बंद-WATCH
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved