MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम फेल-पैसेंजर्स लंबी लाइन, सर्वर में बड़ी गड़बड़ी-फ्लाइट्स पर असर

दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम फेल-पैसेंजर्स लंबी लाइन, सर्वर में बड़ी गड़बड़ी-फ्लाइट्स पर असर

Breaking Update: दिल्ली एयरपोर्ट पर नेविटेयर सर्वर डाउन होने से Indigo, Akasa और SpiceJet की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। 43 मिनट की चेक-इन सिस्टम फेलियर से लंबी लाइनें लगीं और कई यात्रियों की फ्लाइट छूटी। अब ऑपरेशन सामान्य, लेकिन टेक्निकल कमजोरी पर सवाल।

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 19 2026, 12:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

Delhi Airport Check-in System Failure: दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह-सुबह अचानक चेक-इन सिस्टम फेल हो गया। वजह थी Navitaire सर्वर में आई तकनीकी गड़बड़ी, जो सुबह 6:45 बजे से 7:28 बजे तक करीब 43 मिनट तक रही। इस दौरान इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर यात्रियों की लंबी लाइनें लग गईं। सिस्टम काम नहीं कर रहा था, इसलिए स्टाफ को मैनुअल चेक-इन करना पड़ा। कई यात्रियों की फ्लाइट छूट गई और काउंटर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

25
Image Credit : ANI

Navitaire Server Down: आखिर क्या हुआ था?

Navitaire एक अहम सॉफ्टवेयर सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल कई एयरलाइंस चेक-इन, बोर्डिंग और टिकट मैनेजमेंट के लिए करती हैं। सर्वर डाउन होने से एयरलाइन ऑपरेशन रुक सा गया। दिल्ली ही नहीं, मुंबई, बेंगलुरु और देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर इसका असर देखने को मिला। इससे साफ है कि यह सिर्फ लोकल समस्या नहीं थी, बल्कि पैन-इंडिया एयरपोर्ट डिसरप्शन था।

Related Articles

Related image1
Delhi Airport Viral Incident: यात्री से मारपीट में एयर इंडिया एक्सप्रेस पायलट सस्पेंड-क्या हुआ था?
Related image2
पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या में वॉन्टेड बांग्लादेश का स्टूडेंट लीडर दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
35
Image Credit : X

क्या बैकअप सिस्टम भी फेल हुआ?

जब डिजिटल सिस्टम काम नहीं करता, तब मैनुअल प्रोसेसिंग ही विकल्प बचता है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को मैनुअली संभालना आसान नहीं होता। हाल के महीनों में AMSS, माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर और दूसरे थर्ड-पार्टी सिस्टम में भी गड़बड़ी की खबरें आई हैं।

45
Image Credit : X

फ्लाइट ऑपरेशन पर कितना पड़ा असर?

इस तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों फ्लाइट्स में देरी हुई। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि वे समय पर बोर्डिंग नहीं कर पाए। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट प्रभावित हुए। पीक मॉर्निंग आवर में यह समस्या यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस चेक करने और अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की। एयरलाइनों ने असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि तकनीकी टीम ने जल्द ही समस्या को ठीक कर दिया।

55
Image Credit : X

सिस्टम कब हुआ नॉर्मल?

सुबह 8:25 बजे सर्वर पूरी तरह से बहाल हो गया और ऑपरेशन सामान्य हो गए। फिलहाल एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना ने एयरलाइन सिस्टम की विश्वसनीयता और टेक्निकल सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
दिल्ली समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मथुरा में सजधज कर निकले थे 4 दोस्त, लेकिन यूर्टन पर इंतजार कर रही थी मौत
Recommended image2
Big News: नोएडा के 12 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
Recommended image3
पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, बीच सड़क हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा-(WATCH)
Recommended image4
सांसे रोक देगा 14 सेकंड का ये खौफनाक Video, हर माता-पिता को अलर्ट करने वाली खबर!
Recommended image5
पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या में वॉन्टेड बांग्लादेश का स्टूडेंट लीडर दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
Related Stories
Recommended image1
Delhi Airport Viral Incident: यात्री से मारपीट में एयर इंडिया एक्सप्रेस पायलट सस्पेंड-क्या हुआ था?
Recommended image2
पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या में वॉन्टेड बांग्लादेश का स्टूडेंट लीडर दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved