Heart wrenching Viral Video :   इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वारयल हो रहा है। जो ना सिर्फ दिल दहला देने वाला है, बल्कि लोगों को अलर्ट भी करता है। साथ ही एक युवक की जिंदादिली दिखाता है कैसे वह चीते की तरह आया और एक बच्ची को मौत से मुंह से बचा लिया।

सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। साथ ही अलर्ट करता है कि एक चूक से कैसे बड़ा हादसा हो सकता है। यह वीडियो एक छोटी सी बच्ची का है, जिसे आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे वह सीढ़ियां चढ़ते हुए नजर आ रही है, लेकिन इसी दौरान अचानक से वो संतुलन खो बैठती है। कुछ ही सेकंड में मासूम रेलिंग के बीच बने गैप से नीचे गिर जाती है।

खौफनाक मंजर देख थम गईं लोगों की सांसे

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मासूम बच्ची का सीढ़ी चढ़ने वाला यह पल इतना खौफनाक बन जाता है कि लोगों की सांसे थम जाती हैं तो कुछ लोग चीखने-चिल्लाने लगते हैं। यह दृश्य इतना डरावना था है कि किसी को उसे संभालने का मौका ही नहीं मिलता। कैसे मासूम एक बॉल की तरह नीचे गिर जाती है। लेकिन तभी एक शख्स की एंट्री होती जो मासूम के लिए फरिस्ता बनकर आया था।

जब चीते की तरह फरिस्ता बनकर आया शख्स

बताया जा रहा है जब बच्ची ऊपर सीढ़ी चढ़ रही थी, तभी एक शख्स नीचे वीली सीढ़ियों पर था, जिसने बाज की नजर की तरह बच्ची को फिसलते देखा और उसने बिना एक पल गंवाए चीते की तरह लपककर अपने दोनों हाथ आगे बढ़ाए और बच्ची को अपनी गोद में पकड़ लिया। जरा सी भी देरी होती तो कुछ भी हो सकता था। अगर वह वहां मौजूद नहीं होता, तो बच्ची का क्या होता। लेकिन वह उसकी जान बचा लेता है।

अलर्ट करता है यह खौफनाक दृश्य

यह घटना उस हर माता पिता को सबक देती है जो अपने छोटे बच्चों को इस तरह किसी मॉल या अन्य जगह अकेला छोड़ देते हैं। इसलिए ध्यान रखें इतने छोटे बच्चों को हमेशा अपने साथ रखें। नहीं तो हादसा होते देर नहीं लगेगी। क्योंकि हर वक्त वहां इस शख्स की तरह कोई फरिस्ता बनकर नहीं आ सकता है। हालांकि यह वीडियो कहां कहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन यह वीडियो एक्स पर @Bahubali_IND2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Scroll to load tweet…