MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Daylight Saving Time 2026: अमेरिका में रातों-रात बदल गया समय, घड़ी से 1 घंटा गायब, जानिए क्यों

Daylight Saving Time 2026: अमेरिका में रातों-रात बदल गया समय, घड़ी से 1 घंटा गायब, जानिए क्यों

Daylight Saving Time 2026 अमेरिका में शुरू हो गया है। 8 मार्च को रात 2 बजे घड़ियां सीधे 3 बजे कर दी गईं, जिससे लोगों को एक घंटे की नींद कम मिली। जानिए Daylight Saving Time क्या है, क्यों घड़ियां आगे की जाती हैं और यह कब खत्म होगा।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Mar 09 2026, 11:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Daylight Saving Time शुरू होते ही अमेरिका में बदल गया घड़ी का समय
Image Credit : Getty

Daylight Saving Time शुरू होते ही अमेरिका में बदल गया घड़ी का समय

Daylight Saving Time 2026: अमेरिका में रविवार 8 मार्च 2026 की सुबह कई लोग उठते ही सबसे पहले मोबाइल और घड़ी देखने लगे। वजह थी Daylight Saving Time की शुरुआत। रात 2 बजे अचानक समय 3 बजे हो गया, यानी लोगों की नींद से एक घंटा कम हो गया।

28
अमेरिका में लोगों की एक घंटे की नींद हुई कम
Image Credit : Getty

अमेरिका में लोगों की एक घंटे की नींद हुई कम

इसी वजह से इंटरनेट पर “Did the clocks change today?” और “Did we lose an hour?” जैसे सवाल तेजी से ट्रेंड करने लगे। कई लोगों को सुबह समझ ही नहीं आया कि आखिर रात में समय कैसे बदल गया। दरअसल अमेरिका में हर साल मार्च में एक खास परंपरा के तहत घड़ियों को एक घंटा आगे कर दिया जाता है, जिसे Daylight Saving Time कहा जाता है।

Related Articles

Related image1
अमेरिकी वॉर मेमोरियल पर डांस रील, भारतीय युवक पर लटकी देश निकाला की तलवार
Related image2
US-Israel-Iran War: लेबनान के बेरूत में इज़राइली एयरस्ट्राइक, 19 लोगों की मौत-ईरानी F-14 जेट तबाह
38
आखिर Daylight Saving Time होता क्या है?
Image Credit : Getty

आखिर Daylight Saving Time होता क्या है?

Daylight Saving Time का सीधा मतलब है घड़ी को एक घंटा आगे कर देना, ताकि शाम के समय ज्यादा देर तक रोशनी मिल सके। यानी सुबह सूरज थोड़ा देर से निकलता है, लेकिन शाम को देर से डूबता है। इससे लोगों को शाम में बाहर घूमने, काम करने या एक्टिविटी करने के लिए ज्यादा उजाला मिलता है।

48
अमेरिका के लोगों की 1 घंटे की नींद हुई चोरी
Image Credit : Getty

अमेरिका के लोगों की 1 घंटे की नींद हुई चोरी

8 मार्च की रात 2 बजे सीधे 3 बज गए। इसका मतलब यह हुआ कि 2 से 3 बजे के बीच का पूरा एक घंटा कैलेंडर से गायब हो गया। इसलिए लोग मजाक में कह रहे हैं कि उनकी एक घंटे की नींद चोरी हो गई। इसे आम भाषा में “Spring Forward” कहा जाता है।

58
क्या हर साल इसी दिन बदलता है समय?
Image Credit : Getty

क्या हर साल इसी दिन बदलता है समय?

अमेरिका में समय बदलने का नियम तय है। हर साल मार्च के दूसरे रविवार को Daylight Saving Time शुरू होता है। यह नियम 2007 से लागू है। इससे पहले कई सालों तक इसका समय अलग-अलग तारीखों पर बदलता रहा।

68
क्या पूरे अमेरिका में घड़ियां बदली जाती हैं?
Image Credit : Getty

क्या पूरे अमेरिका में घड़ियां बदली जाती हैं?

नहीं, अमेरिका के दो राज्य ऐसे हैं जहां Daylight Saving Time लागू नहीं होता। एक- हवाई (Hawaii) और दूसरा एरिजोना (Arizona) हालांकि एरिजोना के अंदर Navajo Nation क्षेत्र में यह नियम लागू होता है। इसके अलावा कुछ अमेरिकी क्षेत्रों में भी समय नहीं बदला जाता, जैसे- अमेरिकी समोआ, गुआम, उत्तरी मारियाना द्वीप, प्यूर्टो रिको और यू.एस. वर्जिन द्वीप समूह।

78
अब घड़ियां फिर कब बदलेंगी?
Image Credit : Getty

अब घड़ियां फिर कब बदलेंगी?

Daylight Saving Time साल के अंत तक नहीं चलता। 1 नवंबर 2026 को सुबह 2 बजे घड़ियां एक घंटा पीछे कर दी जाएंगी। इसे “Fall Back” कहा जाता है और उस दिन लोगों को एक घंटा ज्यादा सोने का मौका मिलता है।

88
आखिर यह सिस्टम बनाया ही क्यों गया?
Image Credit : Getty

आखिर यह सिस्टम बनाया ही क्यों गया?

इसका मुख्य उद्देश्य दिन की रोशनी का बेहतर इस्तेमाल करना है। जब शाम को ज्यादा देर तक उजाला रहता है तो बिजली की खपत कम होती है और लोग ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इसी वजह से अमेरिका में 2026 में कुल 238 दिनों तक Daylight Saving Time लागू रहेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
विश्व समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Agra Viral Video: शादी में डीजे की जगह चला टी20 फाइनल, बारातियों का जोश देख लोग हैरान
Recommended image2
खुशखबरी! लखनऊ में 1090 चौराहा के पास बनेगा 4 लेन फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत
Recommended image3
Now Playing
T20 World Cup 2026: भारत की जीत के बाद फिर से मनाई गई होली, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
Recommended image4
Now Playing
'बिहार के मुख्यमंत्री बन गए चिराग पासवान'! पटना की सड़कों पर लग गए पोस्टर
Recommended image5
Women's Day 2026: महिला दिवस पर CM योगी का संदेश, सुरक्षा-शिक्षा-स्वावलंबन से ही मजबूत बनेगी नारी शक्ति
Related Stories
Recommended image1
अमेरिकी वॉर मेमोरियल पर डांस रील, भारतीय युवक पर लटकी देश निकाला की तलवार
Recommended image2
US-Israel-Iran War: लेबनान के बेरूत में इज़राइली एयरस्ट्राइक, 19 लोगों की मौत-ईरानी F-14 जेट तबाह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved