MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • मोह लेंगी CM योगी के जनता दर्शन की ये 5 तस्वीरें! महाशिवरात्रि पर दिखा अलग अंदाज

मोह लेंगी CM योगी के जनता दर्शन की ये 5 तस्वीरें! महाशिवरात्रि पर दिखा अलग अंदाज

Gorakhnath Temple Janata Darshan: गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कर 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। महाशिवरात्रि पर भी जनसेवा जारी रखते हुए इलाज में आर्थिक मदद और आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 15 2026, 12:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Gorakhpur में महाशिवरात्रि पर भी जारी रहा जनता दर्शन, Yogi Adityanath ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं
Image Credit : Asianet News

Gorakhpur में महाशिवरात्रि पर भी जारी रहा जनता दर्शन, Yogi Adityanath ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व की व्यस्तता के बीच भी जनसेवा का क्रम नहीं रुका। गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।

रविवार सुबह मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 फरियादी पहुंचे। मुख्यमंत्री स्वयं कुर्सियों पर बैठे लोगों के बीच पहुंचे, एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि “चिंता मत करें, हर समस्या का समाधान होगा, सबकी भरपूर मदद की जाएगी।”

26
त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण पर जोर
Image Credit : Asianet News

त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण पर जोर

मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर प्रार्थना पत्र पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। जनता दर्शन के दौरान मिले आवेदन पत्रों को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, शिकायतों की मॉनिटरिंग के लिए अलग से फॉलो-अप व्यवस्था भी की जाती है, ताकि आवेदक को दोबारा चक्कर न लगाने पड़ें।

Related Articles

Related image1
नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब सेक्टर-142 से सीधे बॉटनिकल गार्डन मेट्रो
Related image2
उत्तर प्रदेश के 25 लाख युवाओं को मिलेगा AI ट्रेनिंग का मौका, जानिए पूरी योजना
36
इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा
Image Credit : Asianet News

इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि धनाभाव किसी के इलाज में बाधा नहीं बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल से इलाज का इस्टीमेट शीघ्र तैयार कराकर शासन को भेजा जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड किसी कारणवश नहीं बन पाए हैं, उनके कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तुरंत पूरी कराई जाए, ताकि भविष्य में उन्हें इलाज के लिए आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

46
Gorakhnath Temple में गोसेवा, ‘ओ भोलू’ की पुकार पर दौड़ा बछड़ा
Image Credit : Asianet News

Gorakhnath Temple में गोसेवा, ‘ओ भोलू’ की पुकार पर दौड़ा बछड़ा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की दिनचर्या में गोशाला जाना शामिल रहता है। रविवार सुबह भी उन्होंने मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। गायों और अन्य गोवंश को अपने हाथों से रोटी और गुड़ खिलाया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक भावुक क्षण देखा, जब मुख्यमंत्री ने एक श्याम रंग के बछड़े को नाम लेकर पुकारा, “ओ भोलू।” पुकार सुनते ही बछड़ा उनकी ओर दौड़ पड़ा। मुख्यमंत्री ने उसे दुलारा और अपने हाथों से खिलाया। मंदिर परिसर में अक्सर एक मोर भी उनके आसपास दिखाई देता है। इस बार भी उन्होंने मोर को रोटी के टुकड़े खिलाए।

56
बच्चों से संवाद और अन्नप्राशन संस्कार
Image Credit : Asianet News

बच्चों से संवाद और अन्नप्राशन संस्कार

मंदिर परिसर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री की नजर परिजनों के साथ आए बच्चों पर पड़ी। उन्होंने बच्चों को अपने पास बुलाया, उनसे नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा और उन्हें मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट वितरित की और एक शिशु को गोद में लेकर अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस क्षण को आत्मीयता के साथ देखा।

66
धार्मिक आस्था और प्रशासनिक सक्रियता साथ-साथ
Image Credit : Asianet News

धार्मिक आस्था और प्रशासनिक सक्रियता साथ-साथ

महाशिवरात्रि के अवसर पर जहां एक ओर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे, वहीं दूसरी ओर जनता दर्शन के माध्यम से प्रशासनिक सक्रियता भी दिखी। यह आयोजन मुख्यमंत्री की उस कार्यशैली को दर्शाता है, जिसमें धार्मिक प्रवास के दौरान भी जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जनता दर्शन जैसे कार्यक्रम आम नागरिक और शासन के बीच सीधे संवाद का माध्यम बनते हैं। इससे शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होता है और प्रशासनिक जवाबदेही भी बढ़ती है। गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन महाशिवरात्रि की आध्यात्मिक ऊर्जा और जनसेवा की सक्रियता साथ-साथ दिखाई दी। जनता दर्शन में मिले आश्वासन अब प्रशासनिक कार्रवाई में कितनी तेजी से बदलते हैं, इस पर आम लोगों की नजर रहेगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रैंकिंग में उछाल के बाद भी भारत को नुकसान! वीज़ा-फ्री देशों के मामले में टॉप पर सिंगापुर
Recommended image2
Successful Story: 12 साल के लड़के ने बना डाला न्यूक्लियर फ्यूजन, बच्चे का कारनामा देख दुनिया हैरान
Recommended image3
लखनऊ-नोएडा और काशी-अयोध्या नहीं, यूपी में यह शहर बन रहा मॉडल, CM योगी की फेवरेट सिटी
Recommended image4
58 साल का कपल, शादी के 46 वर्ष और अब मांगा तलाक, हाई कोर्ट ने कर दिया इनकार, जानिए क्यों?
Recommended image5
CM योगी का एक और बड़ा फैसला, 500 करोड़ के ऐलान से यूपी ही नहीं...पूरे देश की जनता खुश
Related Stories
Recommended image1
नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब सेक्टर-142 से सीधे बॉटनिकल गार्डन मेट्रो
Recommended image2
उत्तर प्रदेश के 25 लाख युवाओं को मिलेगा AI ट्रेनिंग का मौका, जानिए पूरी योजना
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved