CM मोहन यादव ने कैबिनेट में किया एक और ऐतिहासिक फैसला, लाखों महिलाएं हो गईं खुश
MP Cabinet Decisions : मंगलवार को राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले किए गए। खासकर महिलाओं के लिए तो एक ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिससे तलाकशुदा बेटियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।

मध्य प्रदेश में मौजूदा सरकार महिलाओं को लेकर कई योजनाएं चला रही हैं। लेकिन आज मंगलवार को राजधानी भोपाल में कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा फैसला किया। राज्य सरकार ने परिवार पेंशन नियमों में बदलाव करते हुए तलाकशुदा बेटियों को को दिल खुश कर दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक फैसला किया गया है कि अब तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता की परिवार पेंशन की पात्र होंगी। सरकार के इस फैसले को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बता दें कि अभी तक नियमों के कारण तलाकशुदा बेटियां परिवार पेंशन से वंचित रह जाती थीं। सरकार का फैसला उनक बेटियों के लिए ऐतिहासिक है, जिनके माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा है। ऐसे में पेंशन के सहारे से उनका जीवन आसान हो जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार का कहना है कि तलाकशुदा बेटियों को भी वही बराबरी के अधिकार मिलने चाहिए जो अन्य आश्रित परिवार सदस्यों को मिलते हैं। यह निर्णय उनके लिए सबसे बड़ी राहत देगा जो बेटियां पति के जाने के बाद अकेली जीवन गुजार रही हैं।
मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के अहम फैसले
- जनजातीय कार्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को वर्ष 2030-31 तक की निरंतरता के लिए ₹7,133 करोड़ 17 लाख की स्वीकृति
- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत अविद्युतीकृत घरों एवं शासकीय संस्थानों के विद्युतीकरण के लिए ₹366 करोड़ 72 लाख की स्वीकृति
- म.प्र. सिविल सेवा (पेंशन) नियम 2026 तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (पेंशन का सारांशीकरण) नियम 2026 का अनुमोदन
- मध्यप्रदेश सिविल सेवा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का कार्यान्वयन नियम 2026 तथा उपदान का संदाय नियम 2026 का अनुमोदन
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

