Chandigarh Mausam Today: पंजाब वालों सावधान! चंडीगढ़-अमृतसर में दिखेगा ठंड का प्रचंड रूप
Chandigarh Weather Today 9th January 2026: पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। उत्तर और मध्य भारत में तो ठंड और कोहरा लोगों की कड़ी परीक्षा ले रहे हैं।

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और कोहरे की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मकर संक्रांति तक ठंड से राहत नहीं मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में 9 से 13 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार 9 जनवरी को शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 4 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान चंडीगढ में 7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ में दिन और रात के तापमान का अंतर धीरे-धीरे घट रहा है, जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 1 से 3 दिनों तक पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में रात के साथ ही दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इन राज्यों में दिन में 'कोल्ड डे' और रात में शीतलहर जैसे हालात रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार, 9 जनवरी को पंजाब के चंडीगढ़, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मलेरकोटला में बहुत घना कोहरा रह सकता है। इसके अलावा फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, जालंधर और बठिंडा में कोल्ड डे रहेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

