Delhi Meerut Expressway Accident की 5 खतरनाक तस्वीरें: एक लाश सीट से चिपकी तो दूसरी सड़क पर
Delhi Meerut Expressway Accident Ghazipur Border : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक कार और ट्रक के बीच इतना भयानक एक्सीडेंट हुआ कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। कार की हालत देख समझ जाएंगे कि यह मंजर कितना खतरनाक था।

गुरुवार सुबह दिल्ली टोल प्लाजा के पास गाजीपुर इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (राष्ट्रीय राजमार्ग-9) पर कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों सहित तीन अन्य घायल हो गए। यह एक्सीडेंट इतना भयानक था कि टकराने के बाद कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए।
हादसा दिल्ली में विनोद नगर डिपो के सामने हुआ
दरअसल, यह हादसा दिल्ली में विनोद नगर डिपो के सामने हुई। जहां तेज रफ्तार से आ रही कार ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक महिला कार के बाहर सड़क पर पड़ी थी, जबकि दूसरी सीट पर बुरी तरह फंसी हुई थीं। एक शव निकालने के लिए कार की बॉडी को कटर से काटना पड़ा।
गाजियाबाद की तरफ से आ रही थी कार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुबह 6:43 बजे गाजियाबाद की तरफ से आ रही एक किआ सेल्टोस कार टोल प्लाजा के पास एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे में मरने वाली महिलाओं की पहचान दीपांजलि (38) और नीलम गर्ग (55) के रूप में हुई।
एक्सीडेंट वाली कार में कितने लोग थे सवार
वहीं मौके पर पहुंचे फायर स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर (एसओ) राजवीर सिंह बघेल ने बताया कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। वहीं दो बच्चों और ड्राइवर समेत तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे हादसे पर पुलिस ने क्या कहा…
वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतकों के परिवार को सूचित किया गया है। कार जिस ट्रक से टकराई थी, उसका ड्राइवर फरार हो गया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

