8 सिंतबर 1933 में महाराष्ट्र में जन्मी आशा भोसले जी 92 साल की उम्र पूरी कर 11 अप्रैल 2026 को दुनिया को अलविदा कह गईं। आशा ताई कि गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ गायिकों में होती है।
आशा जी की आवाज जितनी सुरीली थी, उससे कहीं ज्यादा वह पसर्नल लाइफ में वह एक बेहतरीन इंसान थीं। तभी तो बॉलीवुड ही नहीं, राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है।
बता दें की आशा भोसले ने 20 से ज्यादा भाषाओं में 12000 हजार से ज्यादा गाना गए हैं। अनेक गीत गाए, आज भी पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। हर जनरेशन उनके गानों को सुनती है।
बता दें कि आशा भोसले ने दो शादियां की थीं। पहला विवाह 16 साल की उम्र में गणपतराव भोसले से की थी। इससे परिवार नाराज था। हालांकि बाद में विवाह टूट गया।
आशा भोसले ने दूसरी शादी संगीतकार आरडी बर्मन से 1980 में की थी। हालांकि इस विवाह से आरडी बर्मन की फैमिली नाराज थी। लेकिन बाद में सब ठीक हो गया था।
बता दें कि आशा जी ने अपना पहला गाना साल 1943 में मराठी फिल्म 'माझा बल' के लिे 'चला चला नव बाला' गाया था। इसके बाद आशा जी ने 8 दशक तक संगीत जगत पर राज किया।
आशा ताई ने बॉलीवुड में पहला गाना 'सावन आया' था। वह कई बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा गीत गाने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड का रिकॉर्ड दर्ज है।
आशा जी गाने के अलावा कई एल्बम रिलीज कर चुकी हैं। इसके अलावा देश विदेश में कई शो भी कर चुकी हैं। साथ वह कई रियल्टी शो में जज के रूप में भी नजर आ चुकी हैं।
बता दें कि आशा भोसले जी दुनिया के एक मात्र ऐसी सिंगर हैं, जिन्होंने दो साल पहले 90 वर्ष की ऐज में सिंगिंग लाइव शो किया था।